Satya Report: Vivo T5 Pro 5G की बिक्री आज यानी 21 अप्रैल से ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है, ये फोन बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट जैसी खूबियों के साथ आता है. अगर आप भी 30 से 40 हजार रुपए तक के बजट में नया फोन तलाश रहे हैं तो ये फोन आपको पसंद आ सकता है, आइए आपको बताते हैं कि इस हैंडसेट के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं?

Vivo T5 Pro 5G Price in India
इस फोन के 8/128GB वेरिएंट, 8/256GB, 12/256GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: 29,999 रुपए, 33999 रुपए और 39,999 रुपए है. फोन की बिक्री आज यानी 21 अप्रैल से कंपनी की साइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है. मुकाबले की बात करें तो ये फोन Google Pixel 9A, Nothing Phone (4a), realme Gt 7, MOTOROLA Edge 60 Pro, POCO F7 5G जैसे मॉडल्स को टक्कर देगा.
(फोटो- फ्लिपकार्ट) .
इस फोन के साथ शानदार ऑफर्स भी मिल रहे हैं जैसे कि एचडीएफसी, एक्सिस और एसबीआई कार्ड से पेमेंट पर 3 हजार रुपए तक का डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं या पुराने फोन पर 3000 रुपए का एक्सचेंज बोनस का बेनिफिट उठा पाएंगे. आप लोगों की सहूलियत के लिए 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिल रही है.
Vivo T5 Pro 5G Specifications
- डिस्प्ले: फोन में 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.83 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
- प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए में ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, साथ में Adreno 810 जीपीयू दिया गया है.
- ओएस: Android 16 पर बेस्ड ये लेटेस्ट वीवो फोन OriginOS 6 पर चलता है.
- बैटरी: 9020 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
- कैमरा: फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी Sony IMX882 सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. दोनों ही कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं.
–



