HealthIndia

गर्मियों में हर समस्या का रामबाण इलाज है ओडिशा की यह पारंपरिक ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे!

Satya Report: Tanka Torani Benefits: भारत एक ऐसा देश है जहां खानपान के मामले में कई तरह की विविधता पाई जाती है। अगलअलग राज्य और शहरों में कोई न कोई खास डिश जरूर पाई जाती है जो हर किसी के जुबान पर बसती है। उसी तरह ओडिशा की भी एक पारंपरिक ड्रिंक है जो न केवल प्यास बुझाने का काम करती है बल्कि भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पवित्र महाप्रसाद के रुप में भी दी जाती है।

गर्मियों में हर समस्या का रामबाण इलाज है ओडिशा की यह पारंपरिक ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे!
गर्मियों में हर समस्या का रामबाण इलाज है ओडिशा की यह पारंपरिक ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे!

गर्मियों का मौसम है और ऐसे में लोग ज्यादातर एनर्जी ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक को पीना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको ओडिशा की फेमस के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करेगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं टंका तोरानी की।

जगन्नाथ मंदिर से गहरा नाता

टंका तोरानी का महत्व धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत अधिक है। पुरी के सुप्रसिद्ध में इसे महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को परोसा जाता है। माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ को अर्पित किए गए पके हुए चावलों का उपयोग करके इसे तैयार किया जाता है जो इसे केवल एक ड्रिंक नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव बना देता है।

कैसे बनाएं टंका तोरानी

टंका तोरानी को बनाने का तरीका जितनी सरल है उतनी ही वैज्ञानिक भी। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से एक दिन पुराने पके हुए चावलों का उपयोग किया जाता है।

  • सबसे पहले चावल को रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दिया जाता है जिससे इसमें प्राकृतिक रूप से फर्मेंटेशन की प्रक्रिया होती है।
  • अगले दिन इन चावलों को हाथों से अच्छी तरह मसल लिया जाता है और इसमें ताजा गाढ़ा दही मिलाया जाता है।
  • इसके स्वाद को लाजवाब बनाने के लिए इसमें कुचला हुआ आमअदरक, ताजे करी पत्ते, हरी मिर्च, नींबू के टुकड़े, कटा हुआ हरा धनिया, भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक मिलाया जाता है।
  • इन सभी सामग्रियों का मिश्रण इसे एक साथ खट्टा, तीखा और बेहद रिफ्रेशिंग स्वाद देता है जो पहली ही घूंट में शरीर को ताजगी से भर देता है।

सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद

  • आज के दौर में जब लोग अपनी गट हेल्थ को लेकर सजग हो रहे हैं टंका तोरानी एक बेहतरीन प्राकृतिक प्रोबायोटिक के रूप में उभरा है।
  • फर्मेंटेशन की वजह से इसमें अच्छे बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
  • गर्मी के मौसम में पसीने के जरिए शरीर से जरूरी लवण बाहर निकल जाते हैं। टंका तोरानी उन इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को तुरंत पूरा कर डिहाइड्रेशन से बचाता है।
  • ओडिशा की चिलचिलाती धूप में लोग के लिए इसी का सहारा लेते हैं। यह शरीर के आंतरिक तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

बाजार में मिलने वाले प्रिजर्वेटिव्स और चीनी से भरे कोल्ड ड्रिंक्स के मुकाबले टंका तोरानी एक प्राकृतिक विकल्प है। यह न केवल सस्ता है बल्कि इसे घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री से बनाया जा सकता है। ओडिशा के गांवों से लेकर अब शहरों के आधुनिक कैफे तक में इस पारंपरिक सुपरड्रिंक की मांग बढ़ रही है।

अगर आप इस गर्मी में कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जो स्वाद में बेमिसाल हो और सेहत में लाजवाब तो टंका तोरानी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply