BusinessIndiaTrending

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले हो जाएं अलर्ट, गलती करने पर तुरंत कटेगा ई-चालान, पुलिस ने लगाया नया सिस्टम

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के आसपास अब ट्रैफिक नियम पहले से ज्यादा सख्त कर दिए गए हैं. यहां एक नया हाईटेक कैमरा से लैस सिस्टम लागू किया गया है, जिसका मकसद सड़क सुरक्षा बढ़ाना, ट्रैफिक नियमों का पालन कराना और जाम की समस्या को कम करना है. यह इलाका देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट जोन में से एक है, जहां रोजाना हजारों गाड़ियां आतीजाती हैं. ऐसे में ट्रैफिक को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले हो जाएं अलर्ट, गलती करने पर तुरंत कटेगा ई-चालान, पुलिस ने लगाया नया सिस्टम
दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले हो जाएं अलर्ट, गलती करने पर तुरंत कटेगा ई-चालान, पुलिस ने लगाया नया सिस्टम

दिल्ली ट्रैफिल पुलिस और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने मिलकर एयरपोर्ट के आसपास ऑटोमेटेड ईचालान सिस्टम लागू किया है. इस सिस्टम की खास बात यह है कि इसमें ट्रैफिक पुलिस की मौके पर मौजूदगी जरूरी नहीं होगी. पूरा काम कैमरों और डिजिटल सिस्टम के जरिए होगा, जिससे पारदर्शिता और तेजी दोनों बढ़ेंगी.

ANPR कैमरे लगाए गए

इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक 14 हाईडेफिनिशन ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए जा चुके हैं. ये कैमरे गाड़ियों के नंबर प्लेट को रियल टाइम में पढ़कर रिकॉर्ड करते हैं. आने वाले समय में करीब 35 और कैमरे लगाए जाएंगे. इसके बाद एयरपोर्ट के लगभग पूरे रोड नेटवर्क पर निगरानी हो जाएगी.

किन नियमों के उल्लंघन पर कटेगा चालान?

यह नया सिस्टम कई तरह के ट्रैफिक नियम उल्लंघनों को अपने आप पकड़ सकता है. जैसे ओवरस्पीडिंग, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बाइक पर ट्रिपलिंग, नौ हेलमेट, स्टॉप लाइन पार करना और रेड लाइट जंप करना. जैसे ही कोई नियम तोड़ा जाएगा, तुरंत ईचालान जारी हो जाएगा. यह पूरा सिस्टम टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. जब कोई वाहन नियम तोड़ता है, तो कैमरा उसकी फोटो और डिटेल्स कैप्चर करता है. यह जानकारी नेशनल इनफार्मेशन सेंटर के सिस्टम में भेजी जाती है, जहां इसे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डेटा से जोड़ा जाता है. इसके बाद अधिकारी फुटेज की जांच करते हैं और सही पाए जाने पर वाहन मालिक को ईचालान जारी किया जाता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply