HealthIndia

Thyroid in Kids: थायराइड का बच्चों पर भी असर! इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

थायराइड एक ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान का वजन कम होने लगता है या फिर तेजी से बढ़ता है. कहते हैं कि एक बार ये किसी को हो जाए तो कंट्रोल करने के लिए जिंदगी भर दवा खानी पड़ती है. इसके अलावा और भी एक मिथक है कि ये सिर्फ बड़ों को होने वाली बीमारी है. क्या ऐसा सच में होता है? अगर बच्चे का वजन तेजी से बढ़ या घट रहा है तो पेरेंट्स को उसके थायराइड की जांच करवानी चाहिए. ये गले में मौजूद एक ग्रंथी है जो बटरफ्लाई जैसी होती है. हम जो भी खाते हैं उसे ये एनर्जी में बदलती है.

Thyroid in Kids: थायराइड का बच्चों पर भी असर! इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

इसके दो टाइप होते हैं जिनके नाम हाइपोथायराइड और हाइपरथायराइड है. डॉ. प्रिया , कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून) से टीवी9 ने बच्चों में थायराइड पर खास बातचीत की. जानें एक्सपर्ट ने बच्चों में थायराइड को लेकर क्याक्या कहा?

बच्चों में थायराइड की समस्या

डॉक्टर प्रिया कहती हैं कि बहुत से लोगों को लगता है कि थायराइड की समस्या सिर्फ बड़े लोगों को होती है. लेकिन ऐसा नहीं है. बच्चों में भी थायराइड की दिक्कत हो सकती है, खासकर हाइपोथायरायडिज्म. इसका मतलब है कि थायराइड ग्रंथि जरूरत के मुताबिक थायराइड हार्मोन नहीं बना रही है. ये हार्मोन बच्चों की सही बढ़त, दिमाग के विकास और शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं.

तो माता पिता को किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

  1. सबसे पहले, अगर आपके बच्चे की लंबाई या शारीरिक बढ़त उसकी उम्र के हिसाब से धीमी हो रही है या यौवन की शुरुआत देर से हो रही है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
  2. दूसरा, अगर बच्चा भरपूर नींद लेने के बाद भी हर समय थका हुआ रहता है, तो इसे सिर्फ आलस समझकर नजरअंदाज न करें.
  3. तीसरा, अगर बच्चे को पढ़ाई में ध्यान लगाने में दिक्कत हो रही है, चीजें याद रखने में परेशानी हो रही है या अचानक स्कूल में उसका प्रदर्शन खराब होने लगा है, तो इसकी एक वजह थायराइड की समस्या भी हो सकती है.
  4. इसके अलावा, अगर बिना किसी साफ वजह के वजन बढ़ रहा है और साथ में कब्ज भी रहती है, तो ये भी एक संकेत हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि थायराइड कम काम करने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म और पाचन दोनों धीमे पड़ जाते हैं.
  5. आखिर में, अगर आपका बच्चा दूसरों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस करता है, उसकी त्वचा बहुत सूखी रहती है या गर्दन के सामने की तरफ सूजन दिखाई देती है, तो इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
  6. अच्छी बात ये है कि थायराइड की बीमारी का इलाज मौजूद है. इसलिए अगर आपको इनमें से कई लक्षण एक साथ दिखाई दें, तो अपने बच्चे को बाल रोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं.
  7. एक साधारण ब्लड टेस्ट से इसकी जांच हो सकती है और समय पर इलाज शुरू होने से बच्चे की बढ़त और विकास सामान्य तरीके से हो सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply