IndiaTrending

Delhi Metro में बिखर गया टिफिन का खाना, लड़के ने तुरंत जो किया, उसे देख लोग करने लगे माता-पिता की तारीफ!

Delhi Metro में बिखर गया टिफिन का खाना, लड़के ने तुरंत जो किया, उसे देख लोग करने लगे माता-पिता की तारीफ!

दिल्ली मेट्रो का नाम सुनते ही हमेशा लोगों के दिमाग में भीड़, सीट को लेकर बहस, अजीबोगरीब हरकतें और वायरल रील्स की तस्वीरें आने लगती हैं. लेकिन इसी मेट्रो से कभी-कभी ऐसी तस्वीरें भी सामने आती हैं, जो लोगों को कुछ अच्छा सोचने पर मजबूर कर देती हैं. इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़के की छोटी-सी हरकत ने लोगों का दिल जीत लिया.

दरअसल वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक, एक लड़का दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहा था. उसके कानों में इयरफोन लगे थे और वह अपने बैग से पानी की बोतल निकालने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसका टिफिन बॉक्स हाथ से छूट गया और उसमें रखा पूरा खाना मेट्रो के फर्श पर बिखर गया. ऐसे समय में ज्यादातर लोग पहले अपने आसपास देखते हैं कि किसी ने उन्हें देखा तो नहीं. कई बार लोग शर्मिंदगी के कारण वहां से हट जाते हैं या गिरी हुई चीज को साफ करने की जिम्मेदारी किसी और पर छोड़ देते हैं. लेकिन इस लड़के ने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया.

नोटबुक का पन्ना फाड़कर समेटा खाना
खाना फर्श पर गिरते ही लड़का उसे उठाने में जुट गया. उसने अपनी नोटबुक का एक पन्ना फाड़ा और उससे फर्श पर बिखरे खाने को सावधानी से समेटना शुरू कर दिया. उसने इस बात की परवाह नहीं की कि आसपास के लोग उसे देख रहे हैं या नहीं. खाने को समेटने के बाद भी उसने अपना काम अधूरा नहीं छोड़ा. उसने जेब से रुमाल निकाला और जिस जगह खाना गिरा था, उस हिस्से को अच्छी तरह साफ कर दिया. उसकी कोशिश यही थी कि उसके कारण मेट्रो के दूसरे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply