भारत को टी20 में नया कप्तान मिलने वाला है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति भारतीय टीम का ऐलान करेगी। इसी दौरान नए कप्तान का ऐलान होगा। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया जाना तय है।

टी20 क्रिकेट में अबतक 14 खिलाड़ी भारत की कमान संभाल चुके हैं। टी20 में भारत के पहले कप्तान थे। ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ भी टीम की कमान संभाल चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है, लेकिन जीत प्रतिशत के मामले में रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान रहे।
T20I इतिहास में
महेंद्र सिंह धोनी
सूर्यकुमार यादव
| कप्तान | कार्यकाल | मैच | जीत | हार | जीत% |
|---|---|---|---|---|---|
| वीरेंद्र सहवाग | 2006 | 1 | 1 | 0 | 100 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 20072016 | 72 | 41 | 28 | 56.94 |
| सुरेश रैना | 20102011 | 3 | 3 | 0 | 100 |
| अजिंक्य रहाणे | 2015 | 2 | 1 | 1 | 50 |
| विराट कोहली | 20172021 | 50 | 30 | 16 | 60 |
| रोहित शर्मा | 20172024 | 62 | 49 | 12 | 79.03 |
| शिखर धवन | 2021 | 3 | 1 | 2 | 33.33 |
| ऋषभ पंत | 2022 | 5 | 2 | 2 | 40 |
| हार्दिक पंड्या | 20222023 | 16 | 10 | 5 | 62.5 |
| केएल राहुल | 2022 | 1 | 1 | 0 | 100 |
| जसप्रीत बुमराह | 2023 | 2 | 2 | 0 | 100 |
| ऋतुराज गायकवाड़ | 2023 | 3 | 2 | 0 | 100 |
| सूर्यकुमार यादव Current | 20232026 | 52 | 40 | 8 | 76.92 |
| शुभमन गिल | 2024 | 5 | 4 | 1 | 80 |
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड जीता भारत
धोनी के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव 50 से ज्यादा मैचों में भारत की कमान संभाल चुके हैं। धोनी के अलावा रोहित और सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड कप जीता है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है।
सूर्यकुमार यादव का रोहितकोहलीधोनी से बेहतर कप्तानी रिकॉर्ड
वक्त किसी का सगा नहीं होता है। सुख के पीछे दुख और दुख के पीछ सुख, यही जीवन का गोल चक्कर है। सूर्यकुमार यादव के साथ ऐसा ही हुआ है। मार्च में उनकी कप्तानी में भारत ने विश्व कप जीता था लेकिन अब उनकी टी20 टीम से बतौर कप्तान और खिलाड़ी छुट्टी होनी तय है। ।



