India

Tirath Singh Rawat Haridwar : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद हरिद्वार पहुंचे तीरथ सिंह रावत, संतों से लिया आशीर्वाद, 2027 में जीत का दावा

Tirath Singh Rawat Haridwar : भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सोमवार देर शाम हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

हरिद्वार पहुंचने के बाद तीरथ सिंह रावत ने पार्टी की ओर से दी गई नई जिम्मेदारी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया।

पद आतेजाते रहते हैं तीरथ सिंह रावत

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। तीरथ सिंह रावत ने खुद को पार्टी का सिपाही और कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि पद आतेजाते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी और देश की सेवा का काम लगातार जारी रहता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने और भारत को दुनिया के शीर्ष देशों में पहुंचाने के संकल्प को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

2027 चुनाव को लेकर किया जीत का दावा

आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा जनता के बीच रहकर मिशन के रूप में काम करने वाली पार्टी है। पार्टी हर चुनौती के लिए तैयार है और 2027 के चुनाव में भी प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply