IndiaTrending

ऑफिस में सिगरेट के धुएं से परेशान महिला ने छोड़ी नौकरी, इस्तीफे का ईमेल इंटरनेट पर वायरल..

ऑफिस में सिगरेट के धुएं से परेशान महिला ने छोड़ी नौकरी, इस्तीफे का ईमेल इंटरनेट पर वायरल..

बेंगलुरु की एक महिला ने अपने वर्कप्लेस पर सिगरेट के धुएं की वजह से नौकरी छोड़ने का फैसला किया, जिससे ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई है. जान्हवी चावड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने इस्तीफे वाले ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया और इस पोस्ट को अब तक 5.6 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. पोस्ट में जान्हवी ने बताया कि उन्होंने नौकरी छोड़ दी है और अपने इस्तीफे की जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि ऐसे हालात के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करने के बावजूद, सिगरेट की गंध बर्दाश्त करना उनके लिए मुश्किल हो गया था.

ऑफिस एरिया में फैला धुआं

सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए जान्हवी ने बताया कि कर्मचारी पैंट्री और डाइनिंग एरिया में स्मोकिंग करते थे. उनके मुताबिक कुछ स्मोकर्स बाद में उनके पास आकर बैठ जाते थे, जबकि सिगरेट का धुआं उस लॉबी में फैल जाता था जहां वो म करती थीं.

जान्हवी कहा कि उन्होंने मास्क पहनने की भी कोशिश की, लेकिन इस परेशानी से निपटने के लिए ये काफी असरदार नहीं रहा. उनके इस्तीफे पर दूसरे यूज़र्स ने भी तुरंत रिएक्ट किया और कहा कि उन्होंने भी अपने ऑफिस में ऐसे ही हालात का सामना किया है. एक यूजर ने बताया कि सिगरेट के धुएं से जुड़ी उनकी दिक्कत तब दूर हुई जब एक मैनेजर ने शिकायत को गंभीरता से लिया और दखल दिया.

ऑनलाइन यूजर्स ने किया सपोर्ट

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने ‘पैसिव स्मोकिंग’से जुड़े हेल्थ रिस्क की तरफ इशारा किया और असहज काम के माहौल में रहने के बजाय अपनी सेहत को प्रायोरिटी देने के लिए जान्हवी की तारीफ की. एक और यूजर ने उनके फैसले को हिम्मत भरा बताया और कहा कि कई कर्मचारी कोई कदम उठाने का फैसला करने से पहले लंबे समय तक काम की मुश्किल हालात को बर्दाश्त करते रहते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply