आजकल बच्चों और बड़ों सभी की नजर कमजोर होने लगी है। फोन पर घंटों समय बिताने और ऑफिस में लैपटॉप, कंप्यूटर पर आंखे गढ़ाए रहने से नजर कमजोर होने लगती है। इसके लिए आप कुछ आयुर्वेदिक और असरदार उपाय कर सकते हैं। दादी नानी आंखों की रौशनी बढ़ाने के लिए काली और सफेद मिर्च का इस्तेमाल करने की सलाह देती थीं। इसके अलावा बादाम, मिश्री और सौंफ को मिलाकर एक खास चूर्ण तैयार किया जाता है। जिससे धीरेधीरे आपकी नजर तेज होने लगती है। आइये जानते हैं कमजोर नजर को तेज करने के लिए क्या खाएं?

कमजोर नजर को तेज करने के लिए चूर्ण
इसके लिए आपको 1 कटोरी मामरा बादाम लेने हैं। 1 कटोरी सौंफ लेनी है। इसके साथ ही 1 कटोरी धागे वाली मिश्री लेनी है जो बादाम में बड़े टुकड़ों में मिलती है। अब आपको 10 ग्राम यानि करीब 23 बड़े चम्मच सफेद मिर्च लेनी है। जैसी काली मिर्च होती है वैसी ही सफेद मिर्च भी होती है। अगर सफेद मिर्च नहीं है तो काली मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब बादाम को तवे पर हल्का सूखा ही रोस्ट कर लें। हल्की आंच पर सौंफ को भी थोड़ा रोस्ट कर लें। अब सौंफ को ठंडा होने दें और मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर जैसा बना लें। अब मिक्सी में मिश्री, बादाम और काली मिर्च को डालकर पाउडर बना दें। दोनों पाउडर को मिक्स करके किसी जार में भर लें।
क्या खाने से नजर तेज होती है?
आप रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध में करीब 12 चम्मच ये पाउडर घोल लें। अच्छी तरह से मिक्स कर लें और दूध को धीरेधीरे सिप करके पीएं। आप चाहें तो पाउडर को ऐसे ही खा लें और ऊपर से गुनगुना दूध पी लें। बच्चों को खिला रहे हैं तो उनके दूध में 1 चम्मच पाउडर ही मिलाएं। रोजाना 36 महीने तक इस चूर्ण का सेवन करें।
आंखों के लिए सौंफ, काली मिर्च, बादाम और मिश्री के फायदे
सौंफ में विटामिन ए होता है जो आंखों की सेल्स को रिपेयर करता है। सौंफ में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ऑक्सीटोसिन स्ट्रेस को कम करते हैं। सौंफ को पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। बादाम में विटामिन ई और ओमेगा3 फैटी एसिड्स होते हैं, इससे आंखों की नर्व्स में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे आंखों के साथ दिमाग को भी पोषण मिलता है। मिश्री का कूलिंग इफेक्ट आंखों को ठंडक देता है। इससे आंखों को लाल होने और पानी आने की समस्या कम होती है। पेट को भी मिश्री ठंडा करती है। काली मिर्च पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करती है। सफेद मिर्च कम तीखी होती है। इसलिए बच्चे इसे आसानी से खा सकते हैं। ये चूर्ण न सिर्फ आंखों को मजबूत करता है बल्कि साथ ही अच्छी नींद और बेहतर गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप इस चूर्ण के साथ आंखों की एक्सरसाइज भी करते हैं तो असर और भी जल्दी और अच्छा होगा।
|
|
Disclaimer:



