Aaj Ka Mausam: इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, उत्तर भारत में सर्दी महसूस की जाने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने वाला है, लेकिन इसी बीच कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रहीं हैं. चक्रवाती तूफान अकवान का असर कमजोर पड़ने के बाद भी कई राज्यों में मौसमी हलचल बनी हुई है. आईएमडी के अनुसार, आज कई राज्यों में भारी बारिश औ गरजचमक देखने को मिल सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. राजधानी में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिल्ली में कल भी मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. इसके बाद 26 नवंबर तक हल्का कोहरा रह सकता है.
यूपी से बंगाल तक बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम बिगड़ने वाला है. आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरजचमक के साथ बारिश हो सकती है. बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. बिहार में भी आज बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रह सकती है. झारखंड के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है.
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह के वक्त धुंध रह सकती है. राजस्थान में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है. राज्य के लिए बारिश, आंधी या ओलावृष्टि का कोई अलर्ट नहीं है. आज मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मौसम बदल सकता है. पूर्वी मध्य प्रदेश में आज और कल बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में आज तेज हवाएं चल सकती हैं.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल
पूर्वोत्तर भारत में आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज से 23 नवंबर के बीच हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल और माहे में 26 नवंबर तक अलगअलग दिनों में बारिश की संभावना है.
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में आज ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और पिथौरागढ़ समेत कुछ इलाकों में घने कोहरे और ठंड का प्रभाव दिख सकता है. हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने वाला है. जम्मूकश्मीर में भी आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है.



