IndiaUttar Pradesh

​Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब तक आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली- हिमाचल समेत 22 राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam: देश के हिस्सों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी बारिश का दौर तेज हो सकता है. हवा की रफ्तार कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तो कहीं 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.

​Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब तक आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली- हिमाचल समेत 22 राज्यों का हाल

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इससे कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है. दिल्ली में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. अधिकतम 32 और न्यनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में 29 और 30 अक्टूबर को आंधीबारिश की संभावना है.

यूपीबिहार में आंधीबारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बुलंदशहर में मौसम बिगड़ सकता है. बिहार के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.

इन राज्यों में भी आंधी और बरसात

झारखंड के कई हिस्सों में आज और कल बारिश और आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है और बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. पंजाब में कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हरियाणा में भी मौसम के तेवर तल्ख रहने वाले हैं.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 31 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. असम और मेघालय में कल से 31 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में रेड अलर्ट है.

उत्तराखंड से कश्मीर तक मौसम का हाल

उत्तराखंड में आज से 28 अक्टूबर तक सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा. मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय घाटियों तक चटख धूप रहेगी. हिमाचल प्रदेश में आज से 29 अक्टूबर तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है. उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 30 और 31 अक्टूबर को हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है. जम्मूकश्मीर के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply