IndiaPunjabTrending

कल फिर मोबाइल पर होगी टूं-टूं…, पंजाब की महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, देर से कार्ड बनवाने वालों को भी मिलेंगी पूरी राशि

जालंधर पंजाब में 40 लाख महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। 1 अगस्त यानि कल से उनके बैंक खाते में पैसा आएगा। यह भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक प्रोग्राम में दिया। सीएम ने कहा कि 1 अगस्त से महिलाओं के मोबाइलों पर मावां धिया सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि की फिर घंटियां बजेंगी।

कल फिर मोबाइल पर होगी टूं-टूं…, पंजाब की महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, देर से कार्ड बनवाने वालों को भी मिलेंगी पूरी राशि

पंजाब वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा ने इस योजना को पूरे देश में अपने आप में एक अनूठी पहल बताया। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त की सुबह पंजाब की महिलाओं के मोबाइल फोन पर बैंक खातों में पैसे जमा होने का मैसेज आएगा, जो उनके लिए एक बड़ी आर्थिक राहत साबित होगा।

देर से कार्ड बनवाने वालों को भी मिलेगी पूरी सौगात
प्रशासन ने उन माताओं और बहनों की चिंताओं को भी दूर कर दिया है, जिन्होंने किसी कारणवश योजना का कार्ड बनवाने में देरी की है। चेयरमैन चीमा ने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं का पंजीकरण जुलाई महीने में हुआ है, उन्हें घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सरकार ने फैसला किया है कि ऐसे नए लाभार्थियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर तीनों महीनों की सहायता राशि एकमुश्त 1 अगस्त को ही उनके खातों में भेज दी जाएगी।

कोई भी योग्य महिला नहीं रहेगी वंचित
इस अवसर पर चीमा ने यह भी जानकारी दी कि राज्य भर में ‘मांबेटी सत्कार योजना’ के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया अभी भी जोरशोर से जारी है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी योग्य लाभार्थी इस लाभ से वंचित न रहे। पंजाब सरकार चुनाव के दौरान किए गए अपने हर वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आधी आबादी के आत्मसम्मान को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास मानी जा रही है। सरकार का दावा है कि जनहित में लागू की जा रही ये नीतियां हर वर्ग की भलाई सुनिश्चित कर रही हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply