IndiaTrendingUttar Pradesh

फर्जी दस्तावेजों पर ली जमानत और हो गया फरार… कौन है डी-50 गैंग का सरगना उधम सिंह, 1 लाख का इनाम घोषित

Gangster Udham Singh News: उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर उधम सिंह पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है. जेल से जमानत पर रिहा हुए ऊधम सिंह के जब जमानत के कागज देखे तो जमानती फर्जी पाए गए, जिसके बाद से उधम सिंह फरार चल रहा है. हत्या, लूट, रंगदारी समेत 71 संगीन मामलों में वांछित उधम पहले 25 हजार का इनामी था, लेकिन फरार रहने के कारण इनाम राशि बढ़ा दी गई है.

फर्जी दस्तावेजों पर ली जमानत और हो गया फरार… कौन है डी-50 गैंग का सरगना उधम सिंह, 1 लाख का इनाम घोषित
फर्जी दस्तावेजों पर ली जमानत और हो गया फरार… कौन है डी-50 गैंग का सरगना उधम सिंह, 1 लाख का इनाम घोषित

पुलिस के अनुसार, उधम कुछ महीने पहले जेल से रिहा हुआ था. आरोप है कि उसने फर्जीवाड़े के जरिए जमानत हासिल की थी और उसके बाद से उधम सिंह फरार हो गया. बीच में कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर उधम सिंह की वायरल हुए थे. इसी मामले में UPSTF और कई जिलों की विशेष टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं. सूत्रों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि उधम सिंह दोबारा गिरफ्तारी से डर कर देश छोड़कर नेपाल भाग गया है.

गैंगस्टर उधम सिंह

हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस रिकॉर्ड में उधम सिंह का गैंग रजिस्टर्ड है और उधम सिंह पर 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें लूटहत्या तो आम है. इसके अलावा उस पर गुंडा एक्ट और NSA के तहत भी कार्यवाही हो चुकी है. गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों में दबिश दे रही है.

फर्जी दस्तावेजों पर ली जमानत

बता दें कि डी50 गैंग का सरगना उधम सिंह 26 मार्च को जमानत पर जेल से रिहा हुआ था. आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने जमानत ली थी. इस मामले में 9 अप्रैल 2026 में मेरठ के सरूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उधम का कहीं कुछ सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply