
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हो गया। तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वाहन सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त पिकअप में 13 युवक सवार थे, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर हैं। घटना बालोद जिले के अंतर्गत हुई है। घायलों को धमतरी स्थित नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कांकेर-बालोद और धमतरी जिला के सीमा क्षेत्र तथा नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । यहां सड़क पर खड़ी डीजे पिकअप वाहन को ट्रक ने जोरदार टक्कर मर दी।
दरअसल, 25 मई को कवर्धा से जगदलपुर की तरफ जा रही स्वराज माज़दा वाहन क्रमांक CG10BU7174 खराब होकर जिला बालोद के मरकाटोला घाट में खड़ी हुई थी। वाहन में सवार यात्रियों में से 2 व्यक्ति वाहन सुधारने के लिए मैकेनिक लेने धमतरी की ओर गये थे। खराब वाहन में कुल 13 व्यक्ति सवार थे। इसी बीच सुबह 11.30 बजे के आसपास रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही 16 पहिया टाटा ट्रक क्रमांक CG04QY5947 जिसमें गेहूं भरा हुआ था।
ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी डीजे वाहन को पीछे से ठोकर मारकर घसीटते हुए कुछ दूरी बाद पलट गई। घटना में मौके पर 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। 11 व्यक्ति घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया। इलाज के दौरान घायलों में से 4 की अस्पताल में मौत हो गई है।
अस्पताल में 7 घायलों का उपचार जारी है। घटना में अभी तक कुल 6 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 7 अन्य का अभी भी उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची। हादसे के वक्त पिकअप में 13 युवक सवार थे, जिनमें से 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हैं।
पुलिस की टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुट गई है।
4 मृतकों की पहचान
इधर, एक साथ पांच लोगों की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।
मृतकों के नाम
1. कोमल साहू पिता भगवानी साहू उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम सिलहाटी, पोड़ी के पास थाना बोड़ला जिला कवर्धा
2. अनीश पात्रे पिता विजय पात्रे उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम मानिकपुर, पोड़ी के पास थाना बोड़ला जिला कवर्धा
3. दीपक कुम्हार पिता स्व. महेश कुम्हार उम्र 17 वर्ष साकिन ग्राम वार्ड नंबर 17 कुम्हार पारा मुंगेली जिला मुंगेली
4. राजा सावरा पिता इंदल सावरा उम्र 27 वर्ष साकिन मकान नंबर 02 मिनीमाता चौक वार्ड 17 कबीरधाम जिला कवर्धा
5. कृष्णा चौहान पिता संजय चौहान उम्र 18 वर्ष साकिन वर्तमान ग्राम पोड़ी जिला कवर्धा ( नानी का घर) मूल ग्राम डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव
6. सुंदर लाल साहू पिता गोकुल साहू उम्र 29 वर्ष साकिन ग्राम कुसुमघटा थाना बोड़ला जिला कवर्धा
मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।



