CrimeIndiaUttar Pradesh

​​​​​​ ​प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पति को लगाया ठिकाने, हत्या के आरोप में गिरफ्तार.‌‌‌‌‌​​​​​​​​​​

a wife fed up with harassment took a horrific step killed her husband

 उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि गत 25 अगस्त को पुलिस को शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी, जिसकी जांच में पता लगा कि मृतक कृष्ण कुमार (36) की हत्या उसकी पत्नी प्रीति ने ही की थी।

उन्होंने बताया कि प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसका पति आये दिन शराब पीकर उसे मारता—पीटता था, जिससे तंग आकर उसने गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। पांडेय ने बताया कि इस प्रकरण से सम्बन्धित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है जिसमें प्रीति अपने पति से मारपीट कर रही है।

उन्होंने बताया कि वह वीडियो 19 अगस्त का है और वह हत्या की घटना से सम्बन्धित नहीं है। उन्होंने बताया कि आरोपी पत्नी को अदालत में पेश किये जाने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply