IndiaTrending

ट्रंप थे अंदर, बाहर चलने लगी गोलियों, वॉइट हाउस पर फायरिंग, संदिग्ध को मारी गोली

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास वाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना हुई है। इसके चलते अधिकारियों को यहां कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा और सुरक्षा बढ़ा दी गई। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की कि सोमवार को उसके कर्मियों ने 15वीं स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू पर कार्रवाई की, जहां एक हथियारबंद संदिग्ध को गोली मार दी गई। शुरुआती बयान में एजेंसी ने कहा कि उसके अधिकारी गोलीबारी की जगह पर जगह पर मौजूद थे।

ट्रंप थे अंदर, बाहर चलने लगी गोलियों, वॉइट हाउस पर फायरिंग, संदिग्ध को मारी गोली
ट्रंप थे अंदर, बाहर चलने लगी गोलियों, वॉइट हाउस पर फायरिंग, संदिग्ध को मारी गोली

राष्ट्रपति ट्रंप कार्यक्रम में ले रहे थे हिस्सा
जब यह घटना हुई, उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस में मौजूद थे और एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि यह घटना एक हथियारबंद व्यक्ति और सीक्रेट सर्विस पुलिस के बीच हुई झड़प का नतीजा थी और उसके एक अधिकारी ने फायरिंग की थी। अधिकारियों की व्यक्ति की पहचान या हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी, जिसे गोली लगी है।

घटना के साथ राष्ट्रपति ट्रंप वाइट हाउस के अंदर एक बिजनेस इवेंट की मेजबानी कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति सुरक्षित हैं और वाइट हाउस की सुरक्षा में किसी तरह की सेंध नहीं लगी है। घटनास्थल की जांच किए जाने के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों आसपास के इलाकों को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया था। अधिकारियों ने वाइट हाउस के आसपास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था।

ट्रंप के डिनर में चली थीं गोलियां
गोलीबारी की ताजा घटना ऐसे समय में हुई है, जब ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पिछले एक साल के दौरान उन्हें हत्या की कई धमकियां मिली हैं और हत्या की कोशिशें भी की गई हैं। सबसे ताजा घटना इसी अप्रैल में हुई, जब वाइट हाउस के पत्रकारों के साथ एक डिनर के दौरान गोलियां चलीं। ट्रंप इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप, फर्स्ट लेटी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को तत्काल मंच से हटाया था।

घटना उस दौरान हुई जब कोल थॉमस एलेन नामक एक व्यक्ति ने वॉशिंगटन हिल्टन होटल में स्थित वेन्यू में सुरक्षा जांचचौकी को जबरदस्ती पार करने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि एक पंपऐक्शन शॉटगन, एक सेमी ऑटोमैटिक हैंडगन और तीन चाकू थे। उसने वेन्यू की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर गोली चला दी, जिससे सीक्रेट सर्विस का एजेंट घायल हो गया। एजेंट ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी और जैकेट ने सीने के ऊपर गोली के असर को रोक लिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply