CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

ति की हत्या के बाद टूटा भरोसा, ससुर पर छेड़छाड़ और देवर पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप..

ति की हत्या के बाद टूटा भरोसा, ससुर पर छेड़छाड़ और देवर पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप..

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। एक विधवा महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ और देवर पर शादी का झांसा देकर करीब 10 महीने तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका ससुर दहेज में बाइक नहीं मिलने को लेकर उसे परेशान करने लगा था। पीड़िता का कहना है कि ससुर उस पर गलत नजर रखता था और अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।

महिला ने पुलिस को बताया कि जून 2025 में उसके पति की हत्या हो गई थी। पति की मौत के बाद उसकी परेशानियां और बढ़ गईं। ससुर की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने बच्चों के साथ मायके चली गई और वहीं रहने लगी।

आरोप है कि मायके जाने के करीब दो महीने बाद उसका देवर वहां पहुंचा और उससे शादी करने का भरोसा दिया। देवर ने महिला को दूसरी जगह शादी न करने के लिए कहा और शादी का झांसा देकर करीब 10 महीने तक उसका शोषण करता रहा। महिला के मुताबिक, जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता ने रहली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुनील शर्मा के मुताबिक, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply