India

TV9 CBC: दूसरे दिन दिग्गज IT कंपनियों के कर्मचारियों ने दिखाया दम, ये है विनर्स की लिस्ट

TV9 नेटवर्क की तरफ से हैदराबाद में आयोजित शानदार ‘कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप’ का दूसरा दिन काफी रोमांचक रहा. भारतीय बैडमिंटन के दिग्गज पुलेला गोपीचंद के नेतृत्व में हो रहे इस टूर्नामेंट में दूसरे दिन कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल की बदौलत अगले राउंड में जगह बनाई. इस प्रतियोगिता में Microsoft, Amazon, Deloitte, TCS और Infosys जैसी दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनियों के साथसाथ फार्मा और दूसरे क्षेत्रों के लोग भी हिस्सा ले रहे हैं. Netplay, Cultfit और Microsoft जैसी कंपनियों के खिलाड़ी कोर्ट पर अपनी फुर्ती और टैलेंट की बदौलत पॉइंट्स बना रहे हैं. उनके प्रदर्शन को देखकर दर्शक खूब तालियां बजाकर उनका उत्साह भी बढ़ाते नजर आए.

TV9 CBC: दूसरे दिन दिग्गज IT कंपनियों के कर्मचारियों ने दिखाया दम, ये है विनर्स की लिस्ट
TV9 CBC: दूसरे दिन दिग्गज IT कंपनियों के कर्मचारियों ने दिखाया दम, ये है विनर्स की लिस्ट

दूसरे दिन के मुख्य नतीजे

मिक्स्ड डबल्स

Netplay Caffeine: साई तेजाहरिथा की जोड़ी ने शुभम यशस्वी की जोड़ी पर 158, 153 से शानदार जीत दर्ज की.

Microsoft: प्रणव जैन अनुजा दास की जोड़ी ने साई राम आकांक्षा को 1510, 158 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

Ryan LLC: K. राहुल वदलापुडी की जोड़ी ने इमरान पुनीता को 156, 157 से हराया.

Microsoft: अनिल कुमार गौरी दल्वे की जोड़ी ने 152, 153 से एकतरफा जीत दर्ज की.

CultFit: जय साई सुनील पार्वती की जबरदस्त जोड़ी 1510, 1511 के स्कोर के साथ अगले राउंड में पहुंच गई.

महिला सिंगल्स:

N Ranga Rao & Sons: चिन्मयी G जम्मनाकट्टी ने शैली जलोरी को 1510, 159 से हराया.

Siri Planning: K. जीवन रेड्डी ने वद्देपल्ली प्रमादा के खिलाफ एक कड़े मुकाबले में 1614, 1512 से जीत हासिल की.

Sanofi: प्रत्युषा सतपथी ने प्रिया शर्मा को 158, 156 से हराया.

पुरुष एकल:

Amazon: Lauhit ने Narendra Kumar को 155, 156 से हराकर अपना दबदबा कायम किया.

Sapiens: Aditya BS ने Raju पर 1618, 1513, 1511 से रोमांचक जीत हासिल की.

TCS: Tokala Kaushik ने Ram के खिलाफ 1511, 159 से जीत दर्ज की.

Microsoft: Abhinav Sharma ने जोरदार वापसी करते हुए Sai Ram के खिलाफ 1513, 715, 1614 से जीत हासिल की.

Infosys: Anurag Bhatt ने Teja Anvesh Yadav पर 1512, 1614 से जीत के साथ बढ़त बना ली.

खिलाड़ी इस कार्यक्रम को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. TV9 Network ने इस पहल की शुरुआत कॉर्पोरेट कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और खेलों में उनकी रुचि जगाने के उद्देश्य से की है. जैसेजैसे यह प्रतियोगिता क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल की ओर बढ़ रही है ये और भी रोमांचक होती जा रही है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि यह खिताब कौन जीतेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply