India

TVS Raider Dr Doom Edition लॉन्च, Marvel फैंस के लिए खास बाइक में मिला नया लुक और दमदार स्टाइल

टीवीएस मोटर कंपनी ने रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन पोर्टफोलियो में एक बिल्कुल नया, डॉक्टर डूम से इंस्पायर वेरिएंट लॉन्च किया है. इसके साथ ही, एंटरटेनमेंट जगत की इस फ्रेंचाइज़ के साथ कंपनी की बढ़ती साझेदारी में एक और मार्वलथीम वाली मोटरसाइकिल जुड़ गई है. यह स्पेशल एडिशन एक्सक्लूसिव स्पेक्ट्रल ग्रीन पेंट फिनिश में आती है और इसकी कीमत 95,320 रुपये है. यह मोटरसाइकिल जल्द ही देशभर के रजिस्टर्ड टीवीएस डीलरों के पास आ जाएगी.

TVS Raider Dr Doom Edition लॉन्च, Marvel फैंस के लिए खास बाइक में मिला नया लुक और दमदार स्टाइल

दमदार स्क्रीन लुक से इंस्पायर

नई कलर स्कीम के दमदार स्क्रीन लुक से इंस्पायर होकर तैयार की गई है. बाइक को Spectral Green रंग में पेश किया गया है, जिसमें लाइट और देखने के एंगल के हिसाब से रंग हरे से भूरे शेड में बदलता हुआ नजर आता है. यह नया फिनिश Raider को मौजूदा Super Squad बाइक्स से अलग पहचान देता है, जबकि इसका स्पोर्टी डिजाइन और आक्रामक लुक पहले जैसा ही बरकरार रखा गया है.

इंजन में कोई बदलाव नहीं

मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि पावर के 125 सीसी थ्रीवाल्व इंजन से आती है जो रोजमर्रा की राइडिंग के लिए दमदार लो और मिडरेंज परफॉर्मेंस पर फोकस करता है. मोटरसाइकिल में iGO Assist टेक्नोलॉजी भी बरकरार रखी गई है जो एक्सेलरेशन रिस्पॉन्स को बेहतर बनाती है और शहर में आने जाने के दौरान स्मूथ राइडिंग का एक्सपीरियंस देती है.

कनेक्टेड रिवर्स एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

डॉक्टर डूम एडिशन में कनेक्टेड रिवर्स एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो 85 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स प्रोवाइड करता है. राइडर्स को स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कई डिजिटल फंक्शन्स का भी लाभ मिलता है. टीवीएस ने हायर वेरिएंट्स में उपलब्ध हार्डवेयर को भी बरकरार रखा है.

चौड़े टायर ग्रिप और स्थिरता को बेहतर बनाने में मदद करेंगे और टॉपएंड वर्जन में सिंगलचैनल एबीएस सिस्टम के साथ डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. डॉक्टर डूम एडिशन उस साझेदारी को आगे बढ़ाता है जो 2023 में शुरू हुई थी जब टीवीएस ने आयरन मैन और ब्लैक पैंथर से प्रेरित रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन के माध्यम से भारत की पहली मार्वलथीम वाली प्रोडक्शन मोटरसाइकिल पेश की थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply