IndiaUttar Pradesh

साथ बैठकर शराब पी रहे थे दो भाई… हुआ विवाद, एक ने धारदार हथियार से कर दी दूसरे की हत्या

Bhadohi Murder: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. घटना जिले को गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के संसारापुर गांव की है.

साथ बैठकर शराब पी रहे थे दो भाई… हुआ विवाद, एक ने धारदार हथियार से कर दी दूसरे की हत्या

बताजा जाता है कि शराब पीने के दौरान दोनों भाईयों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. इस दौरान एक भाई ने अपने सगे भाई संजय सरोज पर सूअर काटने वाले धारदार हथियार हिकनी और हंसिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

दोनों भाई साथ में बैठकर पी रहे थे शराब

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया. गुस्से में आरोपी ने धारदार हथियार से संजय पर कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल संजय को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पत्नी सावित्री ने आरोप लगाया कि उनके पति की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है. उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पत्नी सहित आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे संजय सरोज की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई.

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हिकनी और हंसिया बरामद कर लिया है. मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. मामले की विस्तृत विवेचना जारी है. पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply