CrimeIndiaTrending

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी समेत तीन वाहन पुलिस ने किए बरामद..

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी समेत तीन वाहन पुलिस ने किए बरामद..

नॉर्थ-ईस्ट जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर ऑटो-लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर कुल तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से मोटर वाहन चोरी के कई मामलों का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को एएटीएस टीम को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की स्कूटी पर मौजपुर स्थित शास्त्री मार्ग गली से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को रोक लिया। जांच के दौरान जिस स्कूटी पर दोनों सवार थे, वह सीमापुरी थाना क्षेत्र से चोरी की निकली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमान उर्फ कोमा 18, निवासी पुराना मुस्तफाबाद, और जीशान उर्फ जिशु 18, निवासी नूर-ए-इलाही, दिल्ली, के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वाहन चोरी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने भजनपुरा और दयालपुर थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए दो अन्य दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिए। इसके साथ ही कुल तीन चोरी के वाहन बरामद हुए हैं।

पुलिस ने इस संबंध में जाफराबाद थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के अन्य मामलों में शामिल होने की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, दोनों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

पुलिस का कहना है कि बरामद वाहनों के आधार पर मोटर वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है और मामले की आगे की जांच जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply