Delhi Krishna Nagar School Incident: खबर राजधानी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय की है. यहां आज यानि शनिवार को एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने स्कूल परिसर के भीतर ही कथित तौर पर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. घटना इतनी भयावह थी कि आग की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. स्कूल परिसर के अंदर हुई इस खौफनाक वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के बीच भारी अफरातफरी का माहौल बन गया.

घटना के समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं, तभी इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली. आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक शिक्षक और सहपाठी कुछ समझ पाते और मदद के लिए दौड़ते, तब तक छात्रा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और बच्चों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया.
बैग से संदिग्ध सामान मिलने की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. टीचरोंऔर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस को तलाशी के दौरान छात्रा के स्कूल बैग से कुछ संदिग्ध सामान बरामद हुआ है. बैग से मिले सामान की सटीक प्रकृति और छात्रा द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे की असल वजह को लेकर अभी तक पुलिस या स्कूल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
#WATCH | Today, a PCR call regarding a fire incident was received from a school in Krishna Nagar, Delhi. Upon receipt of the information, police staff from PS Krishna Nagar promptly reached the spot, where an approximately 18yearold female student of Class 12th was found in a burnt condition behind the school guard room. During preliminary proceedings, certain materials were recovered from the spot and the deceased’s school bag. The Crime Team was called to inspect the scene and collect relevant evidence. The circumstances leading to the incident are being examined, and further enquiry is in progress: Delhi Police
— ANI October 24, 2026
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. छात्रा पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव में थी या वजह कुछ और थी, पुलिस सहपाठियों और शिक्षकों के बयान दर्ज कर इसकी पड़ताल में जुटी है.
स्कूल प्रशासन और परिजनों में शोक का माहौल
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे कृष्णा नगर इलाके में शोक और दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से पूछताछ के बाद ही मामले की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.



