CrimeIndia

​14 साल पहले PMO का IAS बनकर की ठगी, जेल गया… बाहर आते ही बन बैठा फर्जी अफसर, कहानी ठग रामानुज गुर्जर की

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक फर्जी आईएएस को अरेस्ट किया है. मुश्किल से 12वीं पास इस ठग ने ऐसा भौकाल दिखाया कि चाहें वकील हो या पुलिस, या फिर बिल्डरसरपंच, सब इसके सामने गच्चा खा गए. पुलिस के मुताबिक इस बदमाश ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर अब तक 100 से अधिक लोगों से ठगी की है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इसकी पूरी हिस्ट्रीशीट निकाल ली है.

​14 साल पहले PMO का IAS बनकर की ठगी, जेल गया… बाहर आते ही बन बैठा फर्जी अफसर, कहानी ठग रामानुज गुर्जर की

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान रामानुज गुर्जर के रूप में हुई है. पहली बार इसने साल 2012 में खुद को IAS अधिकारी बताकर ठगी की थी. इसके बाद वह खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेता और सरकारी नौकरी के अलावा ठेके दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने लगा. इसके बात करने की स्टाइल ऐसी है कि पुलिस हो या वकील, उच्च शिक्षित लोग भी आसानी से इसके जाल में फंसने लगे.

12 लाख की ठगी में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक इस ठग ने कई वकीलों के अलावा सरपंचों और बिल्डर्स के साथ ठगी की है. हाल ही में उसके खिलाफ भोपाल में हबीबगंज थाना पुलिस ने 06 सरपंचों से करीब 12 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया था. इस मामले में पुलिस ने घेराबंदी कर इसे दबोच लिया है. पुलिस के मुताबिक इस बदमाश का 14 साल की हिस्ट्रीशीट मिली है. इसमें इसने 100 से अधिक लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी को अंजाम दिया है.

वकील से ठगी में जा चुका है जेल

पुलिस के मुताबिक आरोपी रामानुज गुर्जर ने जयपुर में एक वकील के साथ ठगी के मामले में साल 2012 में जेल जा चुका है. लेकिन जमानत पर छूटने के बाद इसने अपना नाम, पहचान बदलकर बड़े स्तर पर ठगी शुरू कर दी. कई लोगों से शस्त्र लाइसेंस के नाम पर मोटी रकम ऐंठ चुका है. यहां तक कि इसने अपने रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा.

भाई ने पहुंचाया जेल

इस ठग ने अपने ममेरे भाई से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए थे. जब नौकरी नहीं मिली तो ममेरे भाई ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है. पुलिस के मुताबिक इस बदमाश के खिलाफ अकेले भोपाल में ही 10 से अधिक थानों में ठगी के मामले दर्ज हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply