Dharam

​23 सितंबर 2026 राशिफल: दूर होगा मानसिक तनाव, इन राशियों के लिए भविष्य की योजना बनाने का है सही समय

​23 सितंबर 2026 राशिफल:   दूर होगा मानसिक तनाव, इन राशियों के लिए भविष्य की योजना बनाने का है सही समय

मेष: 

आज कारोबार में बड़ा लक्ष्य अर्जित कर सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। किसी बड़ी डील के हिस्सेदार बन सकते हैं।
 

वृषभ: 

आज वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखद रहेगा। मीडिया से जुड़े कार्यो से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी।
 

मिथुन: 

आज शुगर के रोगी अपने खानपान पर ध्यान दें। आलस्य के कारण काम बिगड़ सकते हैं। बहस में समय बर्बाद न करें।
 

कर्क: 

आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से उत्साहित रहेंगे। अपनी मेहनत और क्षमताओं पर विश्वास रखें।
 

सिंह: 

आज आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। आपके ऊपर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। संतान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।
 

कन्या: 

आज आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। शाम को मन आनंदित रहेगा।
 

तुला: 

आज किसी से ज्यादा बहस न करें। सेहत के प्रति सावधान रहें। रियल एस्टेट को लेकर मामले शुभ नहीं रहेंगे।
 

वृश्चिक: 

आज नए व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं। लोगों के सामने छवि काफी अच्छी रहेगी। कारोबार में बेहतरीन लाभ मिल सकता है।
 

धनु: 

आज व्यवसाय में कुछ बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। आपके काम अपेक्षाकृत तीव्र गति से पूर्ण होंगे।

 

मकर: 

आज सारे काम आपके अनुसार पूर्ण होंगे। विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए अच्छा समय है। करियर में उच्च पद प्राप्त होगा।
 

कुंभ: 

आज परिवार में आपका वर्चस्व घट सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम सा हो सकता है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन रखें।
 

मीन: 

आज का दिन नई विधाओं को सीखने के लिए अच्छा है। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। आप अपने मित्रों की सहायता करेंगे।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply