IndiaUttar Pradesh

​24 घंटे में 3 मौतें… किसी को ब्रेन हेमरेज तो किसी ने हार्ट अटैक से तोड़ा दम; ग्रेटर नोएडा के इस गांव में पसरा मातम

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान और दुखी कर देने वाली खबर आई है. दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव में महज 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. इनमें से किसी की मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताई गई है तो किसी की हार्ट अटैक. एक के बाद क हुई इन तीन घटनाओं से गांव में हड़कंप मच गया.

​24 घंटे में 3 मौतें… किसी को ब्रेन हेमरेज तो किसी ने हार्ट अटैक से तोड़ा दम; ग्रेटर नोएडा के इस गांव में पसरा मातम

देखते ही देखते पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. कुछ घंटे पहले तक जिन घरों में रोजमर्रा की जिंदगियां सामान्य चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार तीनों लोगों की मौत की वजह ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक के रूप में सामने आई है. बताया जा रहा है कि गांव के एक अन्य व्यक्ति को भी दिल का दौरा पड़ा है. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एक के बाद एक आई मौत

ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार रात से रविवार रात के बीच गांव में तीन लोगों की जान चली गई. जिनमें ज़िगराम सुंदर कालसन और डॉक्टर असकरण चौधरी शामिल हैं. सोमवार की सुबह इन तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. गांव में अचानक हुई इन घटनाओं से हर तरफ दुख का माहौल है. जिन परिवारों ने अपने किसी गरीबों को खोया है उनके लिए यह समय बेहद कठिन है.

तीनों की उम्र 60 के पार

ग्रामीणों का कहना है कि तीनों की उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष के बीच थी. लेकिन लगातार बढ़ रहे ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक को लेकर ग्रामीण भी अब चिंता में है. एक ही गांव में महज 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की मौत और एक अन्य व्यक्ति की तबीयत गंभीर होने से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है. फिलहाल गांव के लोग मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाता रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply