India

​6 6 6 6 4 4 4 4 4…शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के गेंदबाजों का किया बुरा हाल, फिर अंत में दीप्ती शर्मा ने 200 के स्ट्राइक रेट से बनाया रन

Shafali Varma: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें आमनेसामने हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले पर क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी।

​6 6 6 6 4 4 4 4 4…शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के गेंदबाजों का किया बुरा हाल, फिर अंत में दीप्ती शर्मा ने 200 के स्ट्राइक रेट से बनाया रन

भारत ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मुकाबले जीते और ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि बांग्लादेश दो जीत के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर Team India को दिया बल्लेबाजी का न्योता

सेमीफाइनल में बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान हैं।

Shafali Varma और दीप्ती शर्मा ने लगाई बांग्लादेश की क्लास

भारतीय टीम जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना जल्दी चलती बनीं, लेकिन उसके बाद शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हुई।

प्रतिका ने 24 गेंदों में 20 रन बनाए, उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत बल्लेबाजी के लिए आईं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वो धार नही दिखी, इसका जिम्मा शेफाली वर्मा ने उठाया और 40 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 64 रन बनाए।

शेफाली के आउट होने के बाद ऋचा घोष बल्लेबाजी के लिए आईं और उन्होंने 16 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली, इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी तेजी से रन बनाने की कोशिस की और 28 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि दीप्ती शर्मा ने 6 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 13 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply