India

​7th Pay Commission: 64% तक पहुंच सकता है DA, कर्मचारियों की सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी, समझें पूरा गणित

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जुलाई 2026 के AICPIIW आंकड़े जारी हो चुके हैं। इन आंकड़ों के आधार पर माना जा रहा है कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर करीब 64% तक पहुंच सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला की ओर से ही लिया जाएगा।

​7th Pay Commission: 64% तक पहुंच सकता है DA, कर्मचारियों की सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी, समझें पूरा गणित

Labour Bureau के ताजा आंकड़ों के अनुसार जुलाई में AICPIIW इंडेक्स में 1.3 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई के आंकड़े को शामिल करने के बाद 12 महीने के औसत के आधार पर DA की दर करीब 64.38% बैठती है। ऐसे में उम्मीद है कि अगली DA बढ़ोतरी में कर्मचारियों को राहत मिल सकती है।

कब होगा DA बढ़ोतरी का ऐलान?

जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में अभी सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आमतौर पर जनवरी और जुलाई में DA में संशोधन किया जाता है, जबकि इसका औपचारिक ऐलान कुछ समय बाद होता है। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई वाले को लेकर सरकार सितंबर से नवंबर के बीच, संभवतः अक्टूबर में, घोषणा कर सकती है। हालांकि, घोषणा की तारीख और वास्तविक बढ़ोतरी सरकार के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगी।

कैसे तय होता है महंगाई भत्ता?

कर्मचारियों का DA तय करने में AICPIIW यानी All India Consumer Price Index for Industrial Workers के आंकड़ों की अहम भूमिका होती है। इसके लिए पिछले 12 महीनों के इंडेक्स का औसत लिया जाता है और तय फॉर्मूले के आधार पर DA की दर निकाली जाती है। जुलाई 2026 में AICPIIW की रीडिंग 153.2 रही है। उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर DA करीब 64% तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

64% DA होने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अगर मौजूदा 60% DA बढ़कर 64% हो जाता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में सीधे DA के तौर पर बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के तौर पर, लेवल1 कर्मचारी का बेसिक पे ₹18,000 है।

  • 60% DA पर: ₹10,800
  • 64% DA पर: ₹11,520

हर महीने अतिरिक्त बढ़ोतरी: ₹720

यानी 64% DA होने पर सिर्फ DA के हिस्से में ही कर्मचारी को हर महीने ₹720 ज्यादा मिलेंगे। सालाना आधार पर यह रकम ₹8,640 हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:

लेवल7 कर्मचारियों को कितना फायदा?

अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे ₹44,900 है, तो 60% और 64% DA के बीच 4 प्रतिशत अंक का अंतर होगा। इस हिसाब से DA में हर महीने करीब ₹1,796 की बढ़ोतरी होगी।

इसी तरह अलगअलग पे लेवल के कर्मचारियों को उनके बेसिक पे के हिसाब से अलगअलग फायदा मिलेगा। उदाहरण के लिए, लेवल6 के कर्मचारी को ₹1,400 से ज्यादा और लेवल5 के कर्मचारी को करीब ₹1,168 प्रति माह का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:

साल में दो बार बढ़ता है DA

केंद्र सरकार आमतौर पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स की महंगाई राहत में साल में दो बार संशोधन करती है। ये बदलाव आमतौर पर जनवरी और जुलाई से प्रभावी माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply