BusinessIndia

​8th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की मौज! एरियर में मिल सकते हैं करीब 18 लाख रुपये

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है. वेतन आयोग फिलहाल अलगअलग कर्मचारी संगठनों के साथ चर्चा कर रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि रिपोर्ट लागू होने में जितना वक्त लगेगा, कर्मचारियों को एरियर के रूप में उतनी ही बड़ी रकम मिलेगी. अगर फिटमेंट फैक्टर को 2.57 मान लिया जाए, तो लेवल 6 से लेकर लेवल 8 तक के कर्मचारियों के बैंक खाते में लाखों रुपये एक साथ आ सकते हैं. लेवल 8 के कर्मचारियों के लिए ये रकम करीब 18 लाख रुपये तक भी पहुंच सकती है.

​8th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की मौज! एरियर में मिल सकते हैं करीब 18 लाख रुपये

वेतन आयोग की बैठकों का ताजा अपडेट

आठवें वेतन आयोग ने इसी महीने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी के साथसाथ चंडीगढ़ में अपनी अहम बैठकें पूरी कर ली हैं. अब अगली बैठक 7 से 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में होने वाली है. सरकार ने नवंबर 2025 में वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का वक्त दिया था. इसका सीधा मतलब है कि आयोग को मई 2027 तक अपनी फाइनल रिपोर्ट देनी है. हालांकि, पिछले वेतन आयोगों का इतिहास देखें, तो इसमें 3 से 6 महीने का अतिरिक्त समय भी लग सकता है. जानकार मानते हैं कि मार्च से अगस्त 2027 के बीच ये रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा सकती है.

किन भत्तों पर मिलता है एरियर

कई कर्मचारियों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या सभी अलाउंस पर एरियर का फायदा मिलेगा. नियम के मुताबिक, कर्मचारियों को सिर्फ बेसिक पे के नुकसान पर ही एरियर दिया जाता है. हाउस रेंट अलाउंस सीधे तौर पर बेसिक सैलरी से जुड़ा होता है. बेसिक पे बढ़ते ही HRA खुद बढ़ जाता है. वहीं, ट्रांसपोर्ट अलाउंस महंगाई भत्ते से जुड़ा होता है. डीए साल में दो बार बढ़ता है, इसलिए इन भत्तों पर कोई एरियर नहीं बनता. सारा कैलकुलेशन पुरानी बेसिक सैलरी के मुकाबले नई बेसिक सैलरी में होने वाली बढ़ोतरी पर टिका होता है.

लेवल 8 के कर्मचारियों को बंपर फायदा

अब सबसे अहम सवाल ये है कि रिपोर्ट लागू होने में अगर 20 से 24 महीने की देरी होती है, तो कितना एरियर मिलेगा. ये पूरी तरह से फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा. अगर आयोग 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू करता है, तो लेवल 8 के कर्मचारियों की मौजूदा 47,600 रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर 1,22,332 रुपये हो जाएगी. यानी हर महीने 74,732 रुपये का इजाफा होगा. अगर इसे लागू करने में 24 महीने की देरी हुई, तो इन कर्मचारियों को करीब 17,93,568 रुपये का एरियर मिलेगा. वहीं, अगर 2.15 फिटमेंट फैक्टर तय होता है, तो 24 महीने का एरियर 13,13,760 रुपये बनेगा. 2.28 फिटमेंट फैक्टर पर ये रकम 14,62,272 रुपये हो जाएगी.

लेवल 6 से 7 तक का ऐसा रहेगा कैलकुलेशन

लेवल 6 के कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी फिलहाल 35,400 रुपये है. अगर 2.15 के फिटमेंट फैक्टर पर मुहर लगती है, तो 24 महीने का एरियर 9,77,040 रुपये बनेगा. 2.28 फिटमेंट फैक्टर पर ये 10,87,488 रुपये तक जाएगा. वहीं 2.57 के हिसाब से ये रकम 13,33,872 रुपये तक पहुंच सकती है. इसी तरह लेवल 7 के कर्मचारियों की बात करें, तो उनकी मौजूदा बेसिक सैलरी 44,900 रुपये है. 2.15 फिटमेंट फैक्टर के तहत उन्हें 24 महीने के एरियर के रूप में 12,39,240 रुपये का भुगतान हो सकता है. जबकि 2.57 का फैक्टर लागू होने पर उन्हें करीब 16,91,832 रुपये का बड़ा फायदा मिलेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply