TrendingUttar Pradesh

​अलीगढ़ में खुलेगा नया विश्वविद्यालय : योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी; दो साल में पूरी करनी होंगी औपचारिकताएं

​अलीगढ़ में खुलेगा नया विश्वविद्यालय : योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी; दो साल में पूरी करनी होंगी औपचारिकताएं

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अलीगढ़ के कोल तहसील के सारसौल गांव में नया विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने लोकभवन में पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता में सुधार की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में एक और अध्याय जुड़ा। मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल ने अलीगढ़ की कोल तहसील के सारसौल गांव में नया विश्वविद्यालय खोलने के लिए ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

दो साल में पूरी करनी होंगी सभी औपचारिकताएं

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय का नाम साईं ग्लोबल विश्वविद्यालय होगा और इसकी प्रायोजक संस्था अलीगढ़ की ओम साईं सेवा समिति है। उन्होंने कहा कि एलओआई जारी करने के लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं और उच्च स्तरीय समिति ने भी इसकी संस्तुति की थी, जिसके बाद मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को मंजूरी दी। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रायोजक संस्था अगर दो वर्ष के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लेती है तो उसे ‘लेटर ऑफ परमिशन’ जारी किया जाएगा।  

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply