India

​Abhijeet Dipke: दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है, दादी के बारे में नहीं बताया, अभिजीत दिपके के माता-पिता का दावा

: प्रमुख अभिजीत दिपके के मातापिता ने दिल्ली पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। अभिजीत की मां अनीता दिपके का कहना है कि उन्हें उनकी दादी के निधन की जानकारी नहीं दी गई। वहीं, उनके पिता भगवान दिपके ने कहा कि परिवार का अभिजीत से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने दादी के निधन की बात अभिजीत को बताई थी।

​Abhijeet Dipke: दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है, दादी के बारे में नहीं बताया, अभिजीत दिपके के माता-पिता का दावा

11 अक्टूबर को हुई रिहाई

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार नहीं किया गया था, बल्कि हिरासत में रखा गया था। तीनों को 11 अक्टूबर को रिहा कर दिया गया।

‘दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है’

अभिजीत दिपके की मां अनीता दिपके ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत को उनकी दादी के निधन के बारे में नहीं बताया। उनका दावा है कि अगर अभिजीत को इस बारे में पता होता तो वह तुरंत घर आ जाते। अनीता दिपके ने कहा कि दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है। अगर उसे जानकारी मिली होती तो वह रात में ही आता। हमारा उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है। हम उसका इंतजार कर रहे हैं।

अभिजीत के आने का इंतजार कर रहा परिवार

अनीता दिपके ने बताया कि अभिजीत के आने के बाद उनकी दादी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिजीत के पिता भगवान दिपके ने भी कहा कि उनकी बेटे से बात नहीं हो पाई है। भगवान दिपके ने कहा कि हमने अभिजीत से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। अगर उसे अपनी दादी के निधन की खबर मिली होती, तो वह आ गया होता।

ये खबर भी पढ़ें: 

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा ?

दिल्ली पुलिस ने साफ किया कि अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस के मुताबिक तीनों को सिर्फ हिरासत में रखा गया था और 11 अक्टूबर को रिहा कर दिया गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply