देश में थोक महंगाई अक्टूबर 2026 में बढ़कर 12.29% पर पहुंच गई है. सितंबर में यह 11.39% थी. यानी एक महीने के दौरान थोक महंगाई में 0.90 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह ईंधन और बिजली की कीमतों में तेज उछाल है. अक्टूबर में ईंधन और बिजली की महंगाई दर बढ़कर 32.84% हो गई, जबकि सितंबर में यह 25.85% थी. वहीं, खानेपीने की चीजों और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस तरह थोक महंगाई 50 महीने के हाई पर पहुंच गई है. थोक महंगाई दर अगस्त 2022 के बाद पहली बार 12 फीसदी से ज्यादा हुई है. अगस्त 2022 में थोक महंगाई दर 12.41 फीसदी पर आई थी.

सोर्स: PIB
अपडेट जारी है..



