India

​सिर्फ रेसिपीज नहीं किचन के इन कामों में मदद कर सकता है एयर फ्रायर, जानें तरीके

एयर फ्रायर का यूज आज किचन में काफी आम हो गया है. खासकर फिटनेस फ्रीक लोगों को ये काफी पसंद आया, क्योंकि इसमें आप बिना तेल या फिर बहुत कम तेल के भी कई डिशेज बनाकर तैयार कर सकते हैं. ज्यादातर लोग इसमें हेल्दी स्नैक्स बनाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एयर फ्रायर में सिर्फ कोई डिश ही नहीं बनाई जा सकती है, बल्कि इसका कई और किचन के कामों में भी यूज हो सकता है. खासकर फूड्स में आई नमी को हटाने के लिए आप एयर फ्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

​सिर्फ रेसिपीज नहीं किचन के इन कामों में मदद कर सकता है एयर फ्रायर, जानें तरीके

मानसून अब जाने को है, लेकिन अभी भी बीचबीच में बारिश हो रही है, जिसके चलते वातावरण में नमी बनी हुई है. कई घरों में तो सीलन तक नहीं सूखी है. ऐसे में बहुत सारी ऐसी चीजें होंगी जिनको फ्रेश बनाने की जरूरत होगी. तो चलिए जान लेते हैं किचन में और किन तरीकों से यूज करें एयर फ्रायर.

बिस्कुटनमकीन दोबारा बनाएं क्रंची

आपके घर में मेहमानों के लिए इकट्ठा सामान लाकर रखा गया था या आपने कोई होममेड नमकीन बनाकर स्टोर की थी और अब ये बिस्कुट, कुकीज, क्रंची चीजें सील गई हैं और इसी वजह से आपको लग रहा है कि ये खाने के लायक नहीं बची तो रुक जाइए. अगर एयर फ्रायर है तो उसमें इसे डालकर 160 डिग्री पर 3 से 4 मिनट के लिए गर्म कर लीजिए. बस ये दोबारा से बिल्कुल फ्रेश और कुरकुरे हो जाएंगे.

समोसाकचौरी करें गर्म

अगर हम समोसाकचौरी जैसे चीजों को दोबारा गर्म करते हैं तो उसमें ढेर सारा तेल भर जाता है. ठंडे होने पर ये खाने में उतने स्वादिष्ट नहीं लगते हैं और इनका क्रंच भी कम हो जाता है. आप इसे भी एयरफ्रायर में बिना तेल दोबारा से गर्म करके बिल्कुल ताजा बना सकते हैं.

मसालोंनट्स को बनाएं फ्रेश

नमी की वजह से घर में रखे साबुत मसाले नम हो गए हैं और इसमें कम खुशबू आ रही है. ऐसे में डर सताने लगता है कि कहीं उसमें फफूंद न लग जाए. तो बस आपको कुछ नहीं करना है, तेजपत्ता से लेकर इलायची, चक्रफूल, जीरा तक सारे साबुत मसाले एकएक करके या फिर एक साथ एयर फ्रायर में डालकर कुछ 12 मिनट के लिए सेक लें. इनमें दोबारा बिल्कुल फ्रेशनेस आ जाएगी और बढ़िया खुशबू भी आने लगेगी. इसी तरह से आप ड्राई फ्रूट्स और नट्स की नमी भी दूर कर सकते हैं.

ब्रेडपाव को बनाएं फ्रेश

अगर घर में ब्रेड रखी है या फिर पाव था और फ्रिज में रखने की वजह से इसमें नमी आ गई है या ये ज्यादा ड्राई लग रहा है तो सिंपल तरीका है. नमी वाले पाव और ब्रेड को एयर फ्रायर में सीधे 23 मिनट के लिए गर्म कर लें और अगर ये ड्राई हो गए हैं तो हल्का सा पानी मिला हुआ ऑयल स्प्रे करके इसे बस 1 मिनट गर्म करें. इसी तरह से आप कुलचा, पनीर टिक्का, शकरकंदी वगैराह को भी पका सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply