IndiaUttar Pradesh

​समाजवादी PDA रथ से रायबरेली जा रहे हैं अखिलेश, जगह-जगह बुलडोजर से स्वागत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया. रायबरेली जाते समय रास्ते में कई जगहों पर सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के रथ का स्वागत कर रहे हैं. इसी दौरान कन्नावा के पास एक स्वागत पड़ाव पर अलग ही नजारा देखने को मिला. स्वागत स्थल पर तीन बुलडोजर खड़े किए गए थे. जैसे ही अखिलेश यादव का PDA रथ वहां पहुंचा, बुलडोजरों के जरिए अखिलेश पर पुष्प वर्षा की गई.

​समाजवादी PDA रथ से रायबरेली जा रहे हैं अखिलेश, जगह-जगह बुलडोजर से स्वागत

बुलडोजर से फूल बरसाकर किए गए इस स्वागत का वीडियो भी सामने आया है. सपा कार्यकर्ताओं के इस अनोखे स्वागत ने राजनीतिक तौर पर भी ध्यान खींचा है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुलडोजर लंबे समय से एक चर्चित राजनीतिक प्रतीक रहा है. ऐसे में अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा की यह तस्वीर चर्चा में है. अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ता जगहजगह उनका स्वागत कर रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply