IndiaUttar Pradesh

​अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड, सोशल मीडिया पेज गायब, जानें क्या है वजह

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया. इस पेज पर 90 लाख फॉलोअर्स हैं. समाजवादी पार्टी ने इसे एक तकनीकी खराबी बताया है, और खबर है कि मेटा इस पेज को बहाल करने के लिए काम कर रहा है. इससे पहले, अक्टूबर 2025 में भी उनका फेसबुक पेज कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, हालांकि अगले ही दिन उसे बहाल कर दिया गया था.

​अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड, सोशल मीडिया पेज गायब, जानें क्या है वजह

दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विभिन्न कार्यक्रमों और बयानों को फेसबुक पर विस्तार से साझा किया जाता है. इसके अलावा, उनके भाषणों के वीडियो भी वहां पोस्ट किए जाते हैं. अब अकाउंट सस्पेंड हो जाने की वजह से लोग अपने नेता से जुड़ नहीं पा रहे हैं, जिससे उनमें साफ तौर पर निराशा देखी जा सकती है. ऐसा पहली बार नहीं है जब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड हुआ हो, पिछली बार भी इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था।

यह खबर अभीअभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply