India

​Amit Shah UCC Statment: 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी बीजेपी, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah UCC Statment:  गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 21 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारें 2029 से पहले समान नागरिक संहितायूसीसी लागू करेंगी।

​Amit Shah UCC Statment: 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी बीजेपी, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

 मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कई राज्यों में यूसीसी लागू हो चुकी है और उन्हें विश्वास है कि 2029 से पहले भाजपाएनडीए शासित सभी 21 राज्यों में इसे लागू कर दिया जाएगा।

शाह ने कहा कि तीन तलाक को समाप्त कर दिया गया है, जिससे मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार मिले हैं। 
 

न्याय प्रणाली को मिली मजबूती 

उन्होंने कहा कि सरकार ने भारतीय न्याय संहिता के माध्यम से देश की आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत किया है और दावा किया कि कई राज्यों में एक ही वर्ष में दोष सिद्धि दर के आंकड़ों में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि तीन साल के भीतर न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक प्रणाली स्थापित की जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए को बिना किसी विवाद के हटा दिया गया है और कश्मीर अब पूरी तरह से भारत का अभिन्न अंग बन चुका है। 

पांच दशकों के नक्सलवाद को खत्म किया 

 उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच दशकों से चले आ रहे नक्सलवाद को समाप्त कर दिया है और देश के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में 14 से अधिक शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। शाह ने कहा कि , हवाई हमले और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ कतई बर्दास्त नहीं करने की नीति स्थापित की गई है।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply