एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम खिताब की मजबूत दावेदार बनी हुई है। वहीं पाकिस्तान महिला टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर ऐसा तंज कसा है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। जडेजा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पाकिस्तान बिना फाइनल जीते ही लगातार दो एशिया कप ट्रॉफी जीत सकता है।

Ajay Jadeja ने मोहसिन नकवी पर क्यों कसा तंज?
अजय जडेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मोहसिन नकवी की ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि अगर भारतीय महिला टीम एशिया कप जीत जाती है, तो पाकिस्तान बिना फाइनल जीते ही लगातार दो एशिया कप ट्रॉफी जीत लेगा, क्योंकि मोहसिन नकवी एक बार फिर ट्रॉफी लेकर चले जाएंगे।
अजय जडेजा रहीं। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ वह पाकिस्तान के लिए एक T20 इंटरनेशनल मैच में छह विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बनीं।
अब सेमीफाइनल में होगी पाकिस्तान की बड़ी परीक्षा
पाकिस्तान महिला टीम अब एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी। वहीं भारतीय महिला टीम का मुकाबला पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश और UAE के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान दोनों अपनेअपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाते हैं,
तो फैंस को एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतपाकिस्तान की हाईवोल्टेज भिड़ंत देखने को मिल सकती है।फिलहाल अजय जडेजा का मोहसिन नकवी पर किया गया तंज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। अब देखना होगा कि Asia Cup 2026 की ट्रॉफी किस टीम के हाथ आती है और क्या जडेजा का यह मजाक सच साबित होता है।



