बैली फैट कम होने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है, क्योंकि पेट के आसपास जमा चर्बी में अल्फा2 रिसेप्टर्स होते हैं. इसके अलावा भी कई कारक हैं जैसे ज्यादा स्ट्रेस लेने से कार्टिसोल बढ़ सकता है और इससे पेट के हिस्से में हैवीनेस नजर आने लगती है. इसके अलावा खराब नींद, खराब खानपान भी आपके मेटाबॉलिज्म को स्लो करते हैं, जिससे बैली फैट कम करने मुश्किल हो जाता है. सेलिब्रिटी न्यूट्रिनिस्ट श्वेता शाह ने बैली फैट को कम करने के लिए एक नेचुरल ड्रिंक बताई है. आप भी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

बैली फैट को कम करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने जो नेचुरल ड्रिंक बताई है. उसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा इनग्रेडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी. ज्यादातर घरों कि किचन में ये सारी चीजें आसानी से मिल जाती हैं. तो चलिए जान लेते हैं ड्रिंक के इन्ग्रेडिएंट और इसे बनाने का तरीका.
रसोई में ही मौजूद हैं इग्रेडिएंट्स
- 1 छोटा चम्मच कटा हुआ अदरक
- 56 ताजी पुदीने की पत्तियां
- 1 कप पानी
- ½ छोटा चम्मच नींबू का रस
पेट की चर्बी कम करने की ड्रिंक ऐसे बनाएं
- डेढ़ कप पानी को उबलने के लिए रखें. इसमें कटा हुआ अदरक और पुदीने की पत्तियां डालें.
- इस पानी को आप 57 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. इतनी देर में ये एक कप रह जाएगा.
- ड्रिंक को छानकर कप में निकाल लें और इसे ठंडा होने दें. अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और पिएं.
बैली फैट घटाएगी ये ड्रिंक
वेट लॉस के लिए सिर्फ ड्रिंक नहीं
वजन कम करना हो या फिर बैली फैट घटाना हो. इसके लिए सिर्फ किसी एक चीज को फॉलो करने से अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता है. इसके लिए जरूरी है कि आप संतुलित खानपान रखें और डेली एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है.
View this post on Instagram
इन टिप्स को करें फॉलो
- प्रोटीन और फाइबर को डाइट में शामिल करें. इससे पेट लंबे समय भरा रहता है और मसल्स मजबूत होंगे.
- रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें, कोशिश करें कि समय पर सोएं और सुबह जल्दी जागें.
- रात को खासकर हल्का खाना लेना चाहिए और कोशिश करें कि डिनर सोने से 2 घंटे पहले ही कर लें.
- कार्डियो एक्सरसाइज के साथ ही आपको स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी भी जरूरी है ताकि आपकी मसल्स मजबूत रहें.
- बैली फैट जल्दी कम करना हो तो फुल बॉडीवर्कआउट के अलावा हाईइंटेंसिटी एक्सरसाइज करें.
- बैली फैट घटाने के लिए अपनी मर्जी से खानपान या एक्सरसाइज न करें. एक्सपर्ट की सलाह लेना बेस्ट रहता है.



