India

​Defender लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ₹34 लाख सस्ती हुई SUV, इस वजह से घटी कीमत

लग्जरी SUV खरीदने वालों के लिए Land Rover Defender को लेकर बड़ी खबर है. कंपनी Jaguar Land Rover ने भारत में Defender 110 की लोकल असेंबली शुरू कर दी है. पुणे प्लांट में अब इस एसयूवी को भारत में ही तैयार किया जाएगा. इसके चलते इसकी एक्सशोरूम कीमत में ₹34 लाख तक की कटौती हुई है. पहले पूरी तरह विदेश से इम्पोर्ट होने वाली Defender 110 के मुकाबले अब भारतीय ग्राहकों को यह एसयूवी कम कीमत पर मिलेगी.

​Defender लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ₹34 लाख सस्ती हुई SUV, इस वजह से घटी कीमत

भारत में लोकल असेंबली शुरू होने के बाद Defender 110 के 3.0लीटर डीजल और 3.0लीटर पेट्रोल वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत घटकर ₹1.18 करोड़ हो गई है. पहले इन दोनों मॉडल की कीमत ₹1.52 करोड़ थी. यानी ग्राहकों को अब ₹34 लाख की बचत होगी. वहीं, 2.0लीटर टर्बोपेट्रोल वेरिएंट की कीमत ₹1.13 करोड़ से घटकर ₹99 लाख हो गई है. इस मॉडल पर ₹14 लाख की कटौती की गई है.

Land Rover Defender 110 की नई कीमतें

डिफेंडर 110 की ऑफिशियल प्राइस

अब पहले से ज्यादा फीचर्स भी मिलेंगे

भारत में असेंबल होने वाली Defender 110 के 2.0लीटर पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी ने कई एक्स्ट्रा फीचर्स स्टैंडर दिए हैं. इनकी कीमत पहले पूरी तरह इम्पोर्ट किए गए मॉडल में करीब ₹6.5 लाख तक थी. इन फीचर्स में अडैप्टिव ऑफरोड क्रूज कंट्रोल, अडैप्टिव डायनामिक्स के साथ एयर सस्पेंशन, तीनजोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर और डिजिटल इनसाइड रियरव्यू मिरर शामिल हैं.

इसके अलावा, हेडलाइट वॉशर, स्पेयर व्हील लॉक, बॉडी के रंग वाला स्पेयर व्हील कवर, मैनुअल तीसरी पंक्ति की सीटें और फ्रंट सेंटर कंसोल में रेफ्रिजरेटर भी दिया गया है. आगे की सीटें 14 तरह से इलेक्ट्रिक तरीके से एडजस्ट की जा सकती हैं. इनमें हीटिंग, कूलिंग और मेमोरी फंक्शन भी मिलता है.

कब से शुरू होगी डिलीवरी?

ग्राहक Defender 110 की बुकिंग ऑनलाइन और डीलरशिप पर जाकर कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी 15 नवंबर से शुरू होगी. हालांकि, Defender 90, Defender 110 Octa और अन्य मॉडल पहले की तरह पूरी तरह इम्पोर्ट करके भारत में बेचे जाते रहेंगे. यानी लोकल असेंबली का फायदा फिलहाल खास तौर पर Defender 110 के ग्राहकों को ही मिलेगा.

भारत में JLR का मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क

JLR ने 2011 में भारत में गाड़ियों का निर्माण शुरू किया था. पुणे के चाकण में स्थित प्लांट कंपनी की ब्रिटेन के बाहर पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट थी. यहां अब तक भारतीय बाजार के लिए JLR के 10 मॉडल तैयार किए जा चुके हैं. Defender 110 की भारतीय ग्राहकों के लिए असेंबली अब पुणे में होगी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए इसका उत्पादन स्लोवाकिया के नित्रा प्लांट में जारी रहेगा. Defender 90, Defender 130 और ज्यादा दमदार Defender Octa जैसे मॉडल भी वहां बनाए जाते रहेंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply