TrendingUttar Pradesh

​खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका! ITBP में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्तियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

​खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका! ITBP में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्तियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के लिए भारततिब्बत सीमा पुलिस बल ने भर्ती का अवसर दिया है। आईटीबीपी ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल ग्रुपसी के कुल 126 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों के साथ नेपाल और भूटान के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।

28 खेलों में निकलीं 126 रिक्तियां

आईटीबीपी की ओर से अलगअलग खेलों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें एथलेटिक्स के 5, एक्वेटिक्स के 4, आर्चरी के 5, बैडमिंटन के 6, बास्केटबॉल के 3, बॉक्सिंग के 9, घुड़सवारी का 1, फुटबॉल के 2 और जिमनास्टिक्स के 6 पद शामिल हैं।

इसके अलावा हैंडबॉल के 3, आइस हॉकी के 6, हॉकी के 3, जूडो के 12, खोखो के 3, पेंचक सिलाट के 4 और पावरलिफ्टिंग का 1 पद है।

सेंट्रल स्की के 8, स्पोर्ट्स शूटिंग के 8, टेबल टेनिस के 2, ताइक्वांडो के 7, वॉलीबॉल के 6, वेटलिफ्टिंग के 4 और रेसलिंग के 5 पद रखे गए हैं। कैनोइंग के 3, कायाकिंग के 3, रोइंग का 1, एमटीबी साइक्लिंग के 2 और कराटे के 4 पद भी भर्ती में शामिल हैं।

इन 126 रिक्तियों में 72 पद पुरुष खिलाड़ियों और 54 पद महिला खिलाड़ियों के लिए हैं।

3 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 1 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित अवधि में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

18 से 21 वर्ष तक होनी चाहिए उम्र

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

21,700 से 69,100 रुपये तक मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह के बीच वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि ये रिक्तियां दिव्यांग व्यक्तियों और पूर्व सैनिकों के लिए नहीं हैं।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply