India

​Bigg Boss 20: माही विज का अजीब बयान, Bigg Boss 20 को कहा ‘Divorce Special’ , कंटेस्टेंट्स भी रह गए हैरान

Bigg Boss 20 Mahi Vij: मनोरंजन का धमाल बिग बॉस 20 का ड्रामा भी आगे चलने लगा है।

​Bigg Boss 20: माही विज का अजीब बयान, Bigg Boss 20 को कहा ‘Divorce Special’ , कंटेस्टेंट्स भी रह गए हैरान

 कुछ अपनी पर्सनल लाइफ जर्नी के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेंस्टेंट्स अब अपनी माहौल बिगाड़ने वाली गौसिप को भी चालू कर दिए हैं। कुछ ऐसा ही अजीब बयान सामने आया है जिसमें माही विज ने Bigg Boss 20 को ‘Divorce Special’ कह दिया है। 

माही विज ने दिया अजीब बयान

अभी बिग बाश में कुछ कंटेस्टेंट की तगड़ी बॉन्डिंग नजर आ रही है। हालांकि इस सारी अफरातफरी के बीच टीवी एक्ट्रेस माही विज बारबार ईशा रिखी और मैरी कॉम से तलाक पर चर्चा करने की कोशिश दिख रही हैं। जबकि दोनों ने इस विषय पर बात करने से इनकार कर दिया। इसी के चलते वे बिग बॉस को ‘Divorce Special’ कह रही हैं। 

बेटी तारा की कर रहे कोपेरेंटिंग

माही विज पिछले साल अपने पति और अभिनेता जय भानुशाली से अलग हो गई थीं। हालांकि, दोनों मिलकर अपनी बेटी तारा की परवरिश कर रहे हैं और उसकी कोपेरेंटिंग कर रहे हैं। बातचीत के दौरान जब कनिका ने माही से पूछा कि क्या वह सिंगल हैं, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद ईशा रिखी से बातचीत के दौरान माही से पूछा गया कि उन्हें किस तरह की बातें करना पसंद है। इस पर माही ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें गॉसिप करना पसंद है। उन्होंने कहा, “मुझे बताओ कि बाहर किसका किसके साथ अफेयर चल रहा है।” इसके बाद माही ने सेट पर मौजूद तलाकशुदा महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा, “तीन तो डिवोर्सी आ रखी हैं सेट परतू, मैं और वो बॉक्सर । दूसरी पारी तो हमारी चल रही है, तलाकशुदा स्पेशल।”

ईशा ने बताया बिग बॉस में आने का कारण

बातचीत के दौरान माही ने ईशा से पूछा कि उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लेने का फैसला क्यों किया। इस पर ईशा ने बताया कि बहुत से लोग उन्हें नहीं जानते, क्योंकि वह हमेशा अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। उनकी बात के बीच माही ने कहा, “पिछले दो महीनों से आप इंटरनेट पर छाई हुई हैं।”

ईशा ने आगे कहा कि वह नहीं चाहतीं कि लोग उन्हें किसी की गर्लफ्रेंड या पत्नी के तौर पर पहचानें। वह चाहती हैं कि लोग उन्हें उनके अपने नाम और पहचान से जानें।

साल 2011 में हुई थी माही और जय की शादी

बता दें कि माही विज और जय भानुशाली ने कुछ समय तक एकदूसरे को डेट करने के बाद 2011 में शादी की थी। शादी के करीब आठ साल बाद 2019 में दोनों बेटी तारा के मातापिता बने।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply