India

​Bigg Boss 20: सानिया-साइना का नाम लेना मैरा कॉम को पड़ा भारी, टीम को देनी पड़ी सफाई

Bigg Boss 20: छह बार की बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। बॉक्सिंग में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली मैरी अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनके एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। बिग बॉस के शो में भारतीय महिला खिलाड़ियों की अचीवमेंट्स को लेकर बात हो रही थी, उस वक्त मैरी ने जो कहा, उसके बाद से उन पर सवाल उठने लगे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब उनकी टीम ने सफाई देते हुए माफी मांगी है।

​Bigg Boss 20: सानिया-साइना का नाम लेना मैरा कॉम को पड़ा भारी, टीम को देनी पड़ी सफाई

सानिया और साइना का नाम सुनकर मैरी ने क्या कहा ?

दरअसल, बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में मैरी कॉम और काजी तौकीर इंडियंस विमेंस प्लेयर्स के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान काजी ने देश का नाम रोशन करने वाली कुछ विमेंस प्लेयर्स का नाम लेना शुरू किया। उन्होंने टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शटलर साइना नेहवाल का जिक्र किया।

Wtf 😭 Qazi giving salute to mary kom #BiggBoss20 pic.twitter.com/ALtS8lNbNd

— 𝙁𝙧𝙤𝙯𝙚𝙣 🥶 September 11, 2026

काजी अपनी बात पूरी कर पाते, उससे पहले ही मैरी कॉम बोल पड़ी। उन्होंने कहा, ‘लेकिन मेरे जैसा किसी ने अचीव नहीं किया।’ इसके बाद उन्होंने अपनी खेल की उपलब्धियों की तरफ इशारा किया।

हालांकि, वैसे मैरी कॉम का खेल का रिकॉर्ड वाकई शानदार रहा है। वह छह बार की वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की पहली विमेंस बॉक्सर हैं, लेकिन मैरी कॉम के इस बयान को लेकर लोग गुस्से में हैं।

मैरी कॉम के बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल

मैरी का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन मिला जुला रहा। कुछ लोगों को लगा कि मैरी अपने जवाब के जरिए सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल ने क्या हासिल किया? इसकी तुलना अपनी अचीवमेंट्स से कर रही थीं।

मैरी कॉम को लोगों ने घमंडी कह डाला

लोगों का कहना था कि काजी तो सिर्फ देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाली विमेंस प्लेयर्स के नाम गिना रहे थे, लेकिन मैरी के जवाब से बात तुलना तक पहुंच गई। कुछ लोगों ने इस बयान के लिए मैरी की आलोचना भी की और उन्हें घमंडी तक कह डाला।

हालांकि, कई लोग मैरी के सपोर्ट में भी नजर आए हैं। उनका कहना था कि मैरी कॉम ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है और अपनी उपलब्धियों पर गर्व करना गलत नहीं है।

मैरी कॉम की टीम ने दी सफाई, मांगी माफी

बढ़ती आलोचना के बीच अब मैरी कॉम की टीम ने इस पूरे मामले पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी है। टीम ने कहा कि अगर मैरी की बात को किसी दूसरे तरीके से समझा गया है तो इसके लिए वे माफी मांगते हैं।

टीम ने लिखा, ‘मैरी का मकसद किसी भी दूसरे खिलाड़ी को छोटा दिखाना नहीं था। न ही वह अपनी खेल यात्रा की तुलना किसी और खिलाड़ी से करना चाहती थीं। टीम के मुताबिक, मैरी भारत के लिए खेलने वाले हर खिलाड़ी का सम्मान करती हैं।’

टीम ने यह भी कहा कि हर खिलाड़ी का सफर अलग होता है और हर उपलब्धि की अपनी अहमियत होती है। जब भी कोई खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतता है तो ये देश के लिए गर्व की बात है।

ये खबर भी पढ़ें: 

पहले भी बयान को लेकर चर्चा में रहीं मैरी

ये पहली बार नहीं है जब इस साल मैरी कॉम अपने किसी बयान को लेकर चर्चा में आई हैं। फरवरी में तलाक से जुड़े एक बयान को लेकर भी उनकी आलोचना हुई थी। उस समय अपने पूर्व पति को लेकर कही गई बात पर मैरी ने बाद में सफाई दी थी और माफी भी मांगी थी।

ये खबर भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply