BJP Parshad Robbery : की राजधानी में घरेलू नौकर पर भरोसा करना एक परिवार को भारी पड़ गया। वसंत विहार क्षेत्र के बल्लीवाला स्थित नाथ वाटिका में भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में काम करने वाले नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद पार्षद, उनके पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम बेहोश हो गए। इसके बाद नौकर अपने साथियों के साथ घर से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गया।

खाना खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात घरेलू सहायक भरत थापा ने परिवार के लिए खाना तैयार किया था। रात करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच पार्षद, उनके पति और बेटे ने खाना खाया। कुछ देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। परिवार के बेसुध होने के बाद नौकर ने कथित तौर पर अपने कुछ साथियों को घर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद घर में रखे सोनेचांदी के आभूषण और नकदी समेटकर सभी फरार हो गए।
आधी रात को खुला लूट का राज
करीब पौने एक बजे परिवार के सदस्यों को होश आया तो घर का सामान अस्तव्यस्त मिला। घरेलू सहायक भी घर से गायब था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पार्षद अमिता सिंह, उनके पति और बेटे को देर रात सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद पति और बेटे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि पार्षद को डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती रखा गया है।
महज 20 दिन पहले रखा गया था नौकर
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि भरत थापा नेपाली मूल का है और उसे करीब 20 दिन पहले दिल्ली में रहने वाली पार्षद की बेटी ने एक एजेंसी के माध्यम से घरेलू काम के लिए रखा था। कुछ रिपोर्टों में इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हायर किए जाने की बात भी सामने आई है। करीब तीन सप्ताह तक घर में रहने के दौरान वह खाना बनाने समेत दूसरे घरेलू काम करता रहा। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान उसने परिवार की दिनचर्या और घर में रखी नकदीजेवरात के बारे में जानकारी जुटाई होगी।
साथियों के साथ मिलकर वारदात की आशंका
को शुरुआती जांच में वारदात सुनियोजित होने का संदेह है। आशंका है कि परिवार को बेहोश करने के बाद नौकर ने अपने साथियों को घर में बुलाया और उनके साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया। घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपितों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए CCTV के अलावा मोबाइल नंबर और घटना से पहले की आवाजाही की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:
नौकर और उसके साथियों की तलाश
एसपी सिटी शेखर चंद सुयाल के मुताबिक, घरेलू सहायक भरत थापा ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ और अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपितों को घर में रखे आभूषण और नकदी की जानकारी कैसे मिली और नौकर की भर्ती के दौरान उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और पते का सत्यापन किस तरह हुआ था।
ये भी पढ़ें:



