BMW Motorrad ने भारत में अपनी नई एडवेंचर बाइक F 450 GS Sport को लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 5.90 लाख रुपये रखी गई है. यह वैरिएंट F 450 GS के Exclusive और सबसे महंगे GS Trophy मॉडल के बीच अपनी जगह बनाएगा. कंपनी ने इसमें कुछ ऐसे फीचर्स जोड़े हैं, जो खराब रास्तों पर बाइक चलाने और ऑफरोडिंग के शौकीनों के काम आएंगे. इनमें स्पोर्ट सस्पेंशन, Gear Shift Assistant Pro और Riding Modes Pro शामिल हैं. बाइक को Racing Red कलर में भी पेश किया गया है. इस नए मॉडल के साथ अब F 450 GS कुल चार वैरिएंट में खरीदी जा सकती है.

Sport वैरिएंट में मिलेंगे ये खास फीचर्स
नई में सबसे ज्यादा ध्यान इसके स्पोर्ट सस्पेंशन पर दिया गया है. इसे इस तरह तैयार किया गया है कि ऊबड़खाबड़ रास्तों पर बाइक चलाते समय राइडर को बेहतर कंट्रोल मिल सके. इसके साथ Gear Shift Assistant Pro भी दिया गया है. इस फीचर की मदद से क्लच दबाए बिना गियर बदले जा सकते हैं, जिससे राइडिंग आसान हो जाती है. बाइक में Riding Modes Pro के साथ Enduro Pro मोड भी मिलता है. यह खास तौर पर ऑफरोडिंग के दौरान काम आता है और अलग तरह के रास्तों पर बाइक को संभालने में मदद करता है.
डिजाइन में क्या है खास?
डिजाइन के मामले में F 450 GS Sport का लुक बाकी वैरिएंट जैसा ही रखा गया है. हालांकि, Racing Red कलर इसे अलग पहचान देता है. इसमें XShape LED हेडलैंप, एडवेंचर बाइक जैसा फ्रंट बीक और सीधी बैठने वाली राइडिंग पोजिशन मिलती है.
लंबी राइड के दौरान हवा से बचाव के लिए इसमें Clear Rallye दी गई है. इसके अलावा ब्लैक हैंडगार्ड, ऑफरोड फुटपेग और प्लास्टिक इंजन गार्ड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं ये चीजें बाइक को एडवेंचर राइडिंग के लिए ज्यादा उपयोगी बनाती हैं.
GS Trophy से कितना अलग है Sport वैरिएंट?
BMW ने शुरुआत में F 450 GS को Base, Exclusive और GS Trophy वैरिएंट में पेश किया था. अब Sport मॉडल के जुड़ने से ग्राहकों के पास चार विकल्प हो गए हैं. Sport में GS Trophy की तरह स्पोर्ट ड्रॉप और Riding Modes Pro मिलते हैं. लेकिन दोनों में एक अहम अंतर है. GS Trophy में Easy Ride Clutch System दिया गया है, जबकि Sport वैरिएंट में सामान्य क्लच मिलता है.
इंजन और कीमत
BMW F 450 GS Sport में 420cc का लिक्विडकूल्ड पैरेललट्विन इंजन दिया गया है. यह 48bhp की पावर और 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.
भारत में इसकी एक्सशोरूम कीमत 5.90 लाख रुपये है. यह GS Trophy वैरिएंट के मुकाबले 25,000 रुपये सस्ती है. नए Sport मॉडल के आने से अब ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से F 450 GS का वैरिएंट चुन सकते हैं.



