India

​कार खरीदने के लिए जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ! दिवाली पर इन हैचबैक पर मिल रही छूट

दिवाली पर नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. त्योहारों के दौरान कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार डिस्काउंट दे रही हैं. इस बार Tata, Maruti Suzuki, Hyundai और Citroen जैसी कंपनियों की कई हैचबैक कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और दूसरे फायदे मिल रहे हैं. कुछ कारों पर तो 1 लाख रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है. आइए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में.

​कार खरीदने के लिए जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ! दिवाली पर इन हैचबैक पर मिल रही छूट

Tata Tiago EV पर ₹1.45 लाख तक की छूट

इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए Tata Tiago EV पर शानदार ऑफर मिल रहा है. इसके पुराने यानी प्रीफेसलिफ्ट स्टॉक पर 1.45 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इनमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल हो सकते हैं. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 7.99 लाख रुपये है. कंपनी के मुताबिक, बैटरी पैक के आधार पर यह एक बार चार्ज करने पर 293 किलोमीटर तक चल सकती है.

Citroen C3 और Maruti Swift पर भी फायदा

Citroen C3 खरीदने वालों को दिवाली पर 1.18 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ टर्बो पेट्रोल का विकल्प भी मिलता है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 4.99 लाख रुपये है.

वहीं, Maruti Swift के ब्लिट्ज एडिशन पर 71,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और एक्सेसरीज से जुड़े ऑफर शामिल हैं. Swift में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG का विकल्प भी मिलता है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 5.84 लाख रुपये है.

इन हैचबैक कारों पर भी मिल रही छूट

दिवाली पर दूसरी कारों पर भी बचत का मौका है. Toyota Glanza के पुराने मॉडल पर 70,000 रुपये तक, Maruti Celerio पर 67,500 रुपये और Wagon R पर 67,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. Hyundai Grand i10 Nios पर 60,000 रुपये, जबकि Alto K10 पर 57,500 रुपये तक की छूट मिल रही है. वहीं, Hyundai i20 और Tata Altroz पर 55,000 रुपये तक के ऑफर उपलब्ध हैं.

कार खरीदने से पहले जरूर करें ये काम

ध्यान रखें कि सभी ऑफर हर ग्राहक और हर वेरिएंट पर लागू नहीं होते. कई बार पूरी छूट पाने के लिए पुरानी कार एक्सचेंज करनी पड़ती है या दूसरी शर्तें पूरी करनी होती हैं. शहर, डीलर और उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से भी ऑफर बदल सकते हैं. इसलिए बुकिंग से पहले डीलर से छूट की पूरी जानकारी और फाइनल ऑनरोड कीमत जरूर पता कर लें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply