India

​Skoda की कार खरीदना अब पड़ेगा महंगा, Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़े

अगर आप Skoda की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. Skoda Auto India ने अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. बता दें, ये नई कीमतें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी. कंपनी ने कारों की कीमत में 1.2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. हालांकि, हर कार और उसके अलगअलग वेरिएंट पर बढ़ोतरी एक जैसी नहीं होगी. कंपनी के मुताबिक, कार बनाने और उन्हें चलाने में होने वाला खर्च बढ़ गया है. इसी वजह से कीमतों में यह बदलाव किया गया है.

​Skoda की कार खरीदना अब पड़ेगा महंगा, Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़े

Skoda की सेल में भी हुआ इजाफा

के लिए साल 2025 काफी अच्छा रहा. कंपनी ने इस दौरान 72,655 कारें बेचीं, जो उसके लिए एक साल में सबसे ज्यादा बिक्री थी. 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान भी कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा H1 बिक्री दर्ज की. अगस्त 2026 तक Skoda भारत में 50,000 से ज्यादा कारें बेच चुकी है. पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

भारत में Skoda की ग्रोथ में Kylaq, Kushaq और Slavia जैसी कारों का बड़ा कंट्रीब्यूशन रहा है. कंपनी अब तक भारत में 2.5 लाख से ज्यादा लोकली मैन्युफैक्चर की गई कारें बेच चुकी है. इनमें अकेले Kylaq की 75,000 से ज्यादा यूनिट शामिल हैं. कंपनी ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए देशभर में शोरूम और सर्विस सेंटर का नेटवर्क भी बढ़ाया है. फिलहाल Skoda के 193 शहरों में 345 से ज्यादा टचपॉइंट्स हैं.

नई Slavia Facelift भी जल्द आएगी

Skoda अपनी लोकप्रिय सेडान Slavia का नया मॉडल भी जल्द लॉन्च करने वाली है. नई Skoda Slavia Facelift 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी. इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और इसके लिए 15,000 रुपये देकर बुकिंग की जा सकती है.

नई Slavia के लुक में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. इसमें नए डिजाइन के हेडलैंप और टेललैंप मिलेंगे. इसके अलावा बंपर को भी थोड़ा बदला गया है. कार में नए डिजाइन के 16इंच अलॉय व्हील दिए जाएंगे. नई Slavia में दो नए कलर भी जोड़े गए हैं. इनमें Arctic Silver और Cappuccino Beige शामिल हैं.

अंदर से भी बदली होगी कार

नई Slavia के केबिन में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें नया 10.1इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जिसका ग्राफिक्स पहले से बेहतर होगा.इसके अलावा ड्राइवर के लिए बड़ा 10.25इंच डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा. पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए सीट मसाजर भी दिया जाएगा.

आगे की सीटों में पावर एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन का फीचर मिलेगा. यानी गर्मी के मौसम में सीट को ठंडा रखने में मदद मिलेगी। कार में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट भी मिलेगा.

इंजन में क्या मिलेगा?

नई Slavia में मौजूदा पेट्रोल इंजन ही जारी रहेंगे. इसमें 1.0लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115bhp की पावर देता है. इसके अलावा 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा, जो 150bhp की पावर देता है.

1.0लीटर इंजन के साथ अब नया 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा. इसके साथ 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प पहले की तरह रहेगा. वहीं 1.5लीटर इंजन सिर्फ 7स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेगा. यानी नई Slavia में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक, फीचर्स और गियरबॉक्स में देखने को मिलेगा, जबकि इंजन के विकल्प पहले जैसे ही रहेंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply