अगर आप अक्टूबर में नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Skoda Kylaq पर मिल रहा डिस्काउंट आपके काम आ सकता है. Skoda अक्टूबर 2026 में अपनी गाड़ियों पर कई तरह के ऑफर दे रही है. कंपनी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kylaq पर भी ग्राहकों को 90,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. इस ऑफर में 40,000 रुपये तक का डीलर डिस्काउंट भी शामिल है. इसके अलावा, दूसरे फायदे भी मिल सकते हैं.

हालांकि, मिलने वाली छूट और दूसरे बेनिफिट्स डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकते हैं. इसलिए SUV खरीदने से पहले अपने नजदीकी Skoda डीलर से ऑफर की पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा. आइए जानते हैं Skoda Kylaq के डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और कीमत की डिटेल.
दमदार है Skoda Kylaq का डिजाइन
कंपनी की सब4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV है. इसका डिजाइन मॉडर्न होने के साथसाथ Skoda की पहचान को भी बरकरार रखता है. सामने की तरफ स्प्लिट LED हेडलैंप, LED DRL और ब्लैक ग्रिल दी गई है, जो इसे अलग लुक देती है.
साइड प्रोफाइल में स्क्वायर शेप के व्हील आर्च और बॉडी क्लैडिंग मिलती है. पीछे की तरफ Tशेप LED टेललैंप दिए गए हैं. ये सभी एलिमेंट SUV के लुक को आकर्षक बनाते हैं. इसके टॉप वेरिएंट में 17इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं.
केबिन में मिलते हैं कई काम के फीचर्स
Skoda Kylaq के इंटीरियर में भी कई आधुनिक दिए गए हैं. इसमें 10इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. फोन को चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जिंग की सुविधा है. इसके अलावा, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट भी दिया गया है.
कुछ चुनिंदा वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये सुविधाएं सफर को ज्यादा आरामदायक बनाने में मदद करती हैं. सामान रखने के लिए इसमें 446 लीटर तक का बूट स्पेस दिया गया है, जो परिवार के साथ यात्रा करने या वीकेंड ट्रिप पर जाने के दौरान उपयोगी हो सकता है.
Bharat NCAP में मिली 5स्टार सेफ्टी रेटिंग
सेफ्टी के मामले में भी Skoda Kylaq को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन, दोनों के लिए 5स्टार रेटिंग मिली है. SUV के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग दिए गए हैं. इनके साथ ABS और EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. माइलेज की बात करें तो कंपनी के मुताबिक, इसका ARAIसर्टिफाइड माइलेज मैनुअल गियरबॉक्स में 19.68 kmpl और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 19.05 kmpl तक है.
इंजन, गियरबॉक्स और कीमत
Skoda Kylaq में 1.0लीटर, 3सिलेंडर TSI टर्बोपेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 115bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ग्राहकों को इसमें 6स्पीड मैनुअल और 6स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.भारत में Skoda Kylaq की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 7.59 लाख रुपये है.



