TrendingUttar Pradesh

​सीतापुर में हिंदुस्तान प्लाईवुड फैक्ट्री पर केंद्रीय जांच टीम की छापेमारी, जांच से मचा हड़कंप

सीतापुर। सीतापुर जनपद के तंबौर कस्बे की हिंदुस्तान फैक्ट्री में केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की। सोमवार दोपहर हुई जांच में जीएसटी और ईडी की टीम शामिल रहीं। जांच का क्रम जारी है। इस दौरान टीम की संचालकों के बीच भिड़ंत और कहासुनी की बात सामने आई है।

बताते हैं कि ईडी और जीएसटी की टीम अचानक तंबौर कस्बे के हिन्दुस्तान प्लाईवुड फैक्ट्री के गेट पर पहुंची। इसी बीच एक टीम फैक्ट्री संचालक इसराइल अंसारी के घर पहुंच गई। जानकारों की मानें तो हिंदुस्तान धर्म कांटे पर मुनीम विपिन कुमार से कहासुनी में टीम से हाथापाई हो गई। विपिन के भाई परिवार समेत भाई को छोड़ने का आग्रह किया। जिस पर टीम फैक्ट्री लेकर चली गई। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। फैक्ट्री मालिक इसराइल अंसारी के अलावा फैक्ट्री में सभी लोगों के फोन बंद हैं। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply