India

​खाने को चबाते हैं या बस निगल जाते हैं? तेजी से खाने के ये नुकसान चौंका देंगे

पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए सबसे बड़ा नियम है खाने को ठीक से चबा चबाकर खाना चाहिए. लेकिन आजकल लोग इसका उल्टा करते हैं. वो ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में खाई जाने वाली चीजों को जल्दीजल्दी खाते हैं और एक समय पर डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. इस बुरी आदत के पीछे कई वजह हो सकती हैं. जिसमें स्क्रीन देखना, टाइम की कमी या फिर चबाने की आदत को कम कर देना. पर क्या आप जानते हैं कि खाने को ठीक से न चबाने या जल्दीजल्दी खाना खाने की आदत का सेहत पर क्या नुकसान हो सकता है.

​खाने को चबाते हैं या बस निगल जाते हैं? तेजी से खाने के ये नुकसान चौंका देंगे

इससे न सिर्फ पाचन तंत्र को नुकसान होता है बल्कि शरीर को और भी कई दूसरे तरह के नुकसान होते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि खाना खाने में जल्दबाजी करने की वजह से कौनकौन से गंभीर नुकसान शरीर को होते हैं.

इंसुलिन रेजिस्टेंस

कई रिसर्च में सामने आया है कि जल्दीजल्दी खाना खाने से कार्ब्स और ग्लूकोज बहुत जल्दी ब्लडफ्लो में पहुंच जाते हैं. इस वजह से पैनक्रियाज पर एक्स्ट्रा प्रेशर आता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या होने लगती है. अगर इसे जल्दी कंट्रोल न किया जाए तो फ्यूचर में टाइप 2 डायबिटीज के होने का खतरा बन जाता है. ब्लड प्रेशर में उतारचढ़ाव, बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड और बैड कोलेस्ट्रॉल भी होने लगता है. इस वजह से दिल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं.

वजन का बढ़ना

भारतीयों में मोटापा या वजन बढ़ने की शिकायत तेजी से बढ़ रही है. जंक फूड, ज्यादा ऑयली चीजें, फिजिकली एक्टिव न होना जैसी गलतियों लोग रोजाना दोहरा रहे हैं. इन गलतियों में एक गलती तेजी से खाने को खाना भी है. ऐसा बताया जाता है कि दिमाग को पेट भरने का संकेत करीब 20 मिनट बाद मिलता है. जल्दी खाने की आदत के कारण ये सिग्नल पहले ही मिल जाता है. ऐसे में डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ता है और मोटापा या वजन बढ़ने की शिकायत होने लगती है.

अपच और गैस की समस्या

क्या आप जानते हैं कि जल्दीजल्दी खाना खाने की गलती की वजह से शरीर में कई हार्मोनल और मेटाबॉलिक लेवल पर गंभीर बदलाव आते हैं. ठीक से न चबाए गए टुकड़े पेट में जाते हैं और इस वजह से एसिड और एंजाइम ठीक से अपना काम नहीं कर पाते हैं. ऐसे में खराब पाचन की दिक्कत होती है और फिर अपच, पेट फूलना और गैस बनने लगती है.

एसिड रिफ्लक्स और एसिडिटी

जल्दीजल्दी खाना खाने की वजह से पेट में जाने का बाद फूड ठीक से पच नहीं पाता है. लगातार ऐसा किया जाए तो पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता है. ऐसे में एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन होने लगती है. पेट जरूरत से ज्यादा भर जाता है और इस वजह से भी खाना या एसिड ऊपर की तरफ वापस आने लगता है. इस वजह से एसिडिटी की शिकायत अक्सर बनी रहती है.

न्यूट्रिएंट्स ठीक से न मिलना

जब हम खाना खाते हैं तो इसे पचाने में लार का अहम रोल रहता है. जल्दी खाना खाने की वजह से ये लार ठीक से नहीं बनती है और मोटे टुकड़ों वाला खाना पेट में देर तक पड़ा रहता है. खाना लार से साथ मिलकर टूटता नहीं हो तो शरीर को पूरा पोषण भी नहीं मिल पाता है.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है और इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करना है. टीवी9 हिंदी लेख में शामिल जानकारी की पुष्टि नहीं करता. इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें और स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply