India

​CJP Mumbai Protest: मुंबई में CJP के प्रदर्शन से पहले शिवाजी पार्क में हंगामा, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी, बोले- रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होगी

CJP Mumbai Protest : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को CJP कार्यकर्ताओं और कुछ स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारबार होने वाले बड़े प्रदर्शनों से इलाके की शांति, ट्रैफिक और रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित होती हैं।

​CJP Mumbai Protest: मुंबई में CJP के प्रदर्शन से पहले शिवाजी पार्क में हंगामा, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी, बोले- रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होगी

CJP ने 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन के मुताबिक, कार्यक्रम शाम 4 बजे गेट नंबर6 के पास होना है। हालांकि, मुंबई पुलिस पहले ही इस प्रदर्शन के लिए अनुमति देने से इनकार कर चुकी है। पुलिस ने वैकल्पिक जगह तलाशने की सलाह दी थी।

खबर अपडेट हो रही है ….

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply