TrendingUttar Pradesh

​सीएम योगी का बड़ा तोहफा: नैमिष नगर-वरुण विहार योजना का शुभारंभ, UP में आज से 4600 भूखंडों की बुकिंग शुरू

​सीएम योगी का बड़ा तोहफा:  नैमिष नगर-वरुण विहार योजना का शुभारंभ, UP में आज से 4600 भूखंडों की बुकिंग शुरू

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण की 12000 करोड़ की लागत से 10,680 एकड़ की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना का गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमिपूजन कर शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण के अंतर्गत दोनों बड़ी आवासीय योजनाओं में करीब 4,600 भूखंडों की बुकिंग का ऑनलाइन पंजीयन खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट का शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्य कार्यक्रम आगरा एक्सप्रेसवे स्थित ग्राम दोना अंतर्गत वरुण विहार में अपराह्न 3 बजे होगा। मुख्यमंत्री योजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। मंत्री, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत 25 हजार लोग कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर की गई। मंच, पंडाल, पार्किंग, हेलीपैड तैयार करके सुरक्षा के इंतजाम किए गए। परिसर में भव्य सजावट की गई। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और सचिव सुशील प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी सुबह से रात तक डटे रहे और तैयारियों का जायजा लिया।

लांच होंगे काशी, कैलाश, ब्रह्म और भूमि खंड

उपाध्यक्ष ने बताया कि वरुण विहार के दो सेक्टर काशी खंड और कैलाश खंड लांच होंगे। दोनों सेक्टर में करीब 2700 भूखंडों की पोर्टल से बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसी तरह नैमिष नगर के दो सेक्टर ब्रह्म खंड और भूमि खंड लांच करके 1700 भूखंडों का पंजीयन ऑनलाइन खोलेंगे। आगे पूर्ण रूप से दोनों योजनाएं विकसित होने पर 6.50 लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अनंत नगर में अदिति अपार्टमेंट और शरादा नगर में बागेश्चरी अपार्टमेंट का शिलान्यास होगा। दोनों योजनाओं में 1 व 2 बीएके फ्लैट बनाएंगे। साथ ही मध्यम वर्ग के लिए बसंतकुंज में पार्क व्यू अपार्टमेंट, गोमती नगर विस्तार में लेक व्यू अपार्टमेंट और ऐशबाग क्षेत्र में ऐशबाग स्क्वायर का शिलान्यास होगा। इन सभी ग्रुप हाउसिंग में चार हजार से अधिक फ्लैट बनेंगे। एक हजार लोगों को फ्लैट आवंटित कर चुके हैं।

एक नजर में आवासीय योजनाएं

नैमिष नगर

वरुण विहार

क्षेत्रफल 4100 एकड़, 30 सेक्टर

क्षेत्रफल 6580 एकड़, सेक्टर 64

800 वर्ग फुट से 5 हजार वर्ग फुट तक के भूखंड

1250 वर्ग फुट से 5 हजार वर्ग फुट तक के भूखंड

भूखंडों की आवंटन दर 3,800 प्रति वर्ग फुट

भूखंडों की आवंटन दर 2,800 प्रति वर्ग फुट

नैमिष नगर व वरुण विहार योजनाओं के शिलान्यास पर ट्रैफिक डायवर्जन

दोपहर से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा लागू

एलडीए की दो आवासीय योजनाओं नैमिष नगर व वरुण विहार का शुभारंभ गुरुवार को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4 बजे आगरा एक्सप्रेसवे के निकट दोना ग्राम में भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम के चलते डायवर्जन लागू किया गया है।

इधर से न जाएं

मटरिया आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास से वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

खुशहालगंज, किसानपथ अंडरपास से बबुरियाखेड़ा किसानपथ अंडरपास की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

मौंदा चौराहा से आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड होते हुए वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

बबुरियाखेड़ा किसानपथ अंडरपास, बड़ागांव आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास, कठहिंगरा आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास, भलिया आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास और झलियामऊ आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास से वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

इधर से जाएं

वाहन घुरघुरी तालाब मोहान रोड या मलिहाबाद या बुद्धेश्वर होते हुए जाएंगे।

वाहन बबुरियाखेड़ा किसानपथ अंडरपास से यूटर्न कर खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास या मौदा चौराहा होते हुए जाएंगे।

वाहन बड़ागांव से मोहान रोड या बबुरियाखेड़ा किसानपथ अंडरपास होकर जाएंगे।

वाहन कठहिंगरा गांव से घुरघुरी तालाब मोहान रोड होकर जाएंगे।

वाहन मोहान रोड घुरघुरी तालाब होते हुए जाएंगे।

वाहन कठहिंगरा आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास होकर जाएंगे।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply